Search Post on this Blog

केंद्र स्थल तथा उपांत स्थल, दोनों संकल्पनाओं में क्या अंतर है | आज के जग में इनका क्या मूल्य है ?

  प्रश्न ;

केंद्र स्थल तथा उपांत स्थल, दोनों संकल्पनाओं में क्या अंतर है | आज के जग में इनका क्या मूल्य है ? ( 64th BPSC, 2019)

उत्तर ;

केंद्र स्थल तथा उपांत स्थल, दोनों सिद्धांत भू-राजनीति [भौगोलिक स्थिति से जुड़ी राजनीति] सिद्धांत हैं जो दुनिया के भू-राजनीति के विकास की व्याख्या करते हैं।

Mackinder's Heartland Theory
Mackinder's Heartland Theory

केंद्र स्थल तथा उपांत स्थल सिद्धांत के बीच अंतर निम्नलिखित हैं:

  • केंद्र स्थल सिद्धांत ब्रिटिश राजनीतिक भूगोलवेत्ता एच जे मैकिंडर ने वर्ष 1904 में दिया था जबकि उपांत स्थल सिद्धांत स्पाईकमैन द्वारा 1942 में दिया गया था।
  • केंद्र स्थल सिद्धांत का मानना ​​​​था कि जो कोई भी केंद्रस्थल  (साइबेरिया और मध्य एशिया का हिस्सा) को नियंत्रित करेगा, वह विश्व द्वीपों को नियंत्रित करेगा जबकि उपांत स्थल सिद्धांत का मानना ​​​​था कि जो कोई भी उपांत स्थल को अतार्थ यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, और चीन का हिस्सा (केंद्र स्थल सिद्धांत के आंतरिक सीमांत अर्धचंद्र ) को नियंत्रित करता है, वह  विश्व द्वीपों को नियंत्रित करेगा।
  • केंद्र स्थल सिद्धांत ने बंदरगाह विहीन  क्षेत्रों को महत्व दिया जो समुद्र से बहुत दूर हो  जबकि उपांत स्थल सिद्धांत का मानना ​​​​था कि समुद्र के पास बंदरगाह वाले देश जिसके पास बड़े तटीय क्षेत्र है  वो देश संसाधनों और सैन्य आंदोलन के मामले में  बंदरगाह विहीन  क्षेत्रों से अधिक शक्तिशाली है।
  • केंद्र स्थल सिद्धांत को ज्यादातर विश्व युद्ध के समय में स्वीकार किया गया था जबकि उपांत स्थल  सिद्धांत शीत युग के बाद सबसे प्रसिद्ध था और अभी भी प्रासंगिक है।
You may like also:
Previous
Next Post »