Search Post on this Blog

समशीतोष्ण घास मैदान जीवोम ( बायोम) की पारिस्थितिक पहलुओं की व्याख्या कीजिये

प्रश्न। 

समशीतोष्ण घास मैदान जीवोम ( बायोम) की पारिस्थितिक पहलुओं की व्याख्या कीजिये।  ( 63rd BPSC, 2019)

उत्तर। 

बायोम में पारिस्थितिक पहलू का व्याख्या करने का मतलब है उसकी जलवायु, मिट्टी, वनस्पति और जीवों का वर्णन करना । समशीतोष्ण घास के मैदान के बायोम दोनों गोलार्द्धों में महाद्वीपों के आंतरिक भाग में 35 से 65 डिग्री अक्षांश के बीच उच्च अक्षांश में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पाए जाते हैं। इसे दुनिया में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

  • प्रेयरी: उत्तरी अमेरिका
  • वेल्ड: दक्षिण अफ्रीका
  • डाउन: ऑस्ट्रेलिया
  • पम्पास: अर्जेंटीना

समशीतोष्ण चरागाह बायोम के पारिस्थितिक पहलू:

समशीतोष्ण चरागाह बायोम की जलवायु:

  • अत्यधिक तापमान होता है; [गर्मी में बहुत गर्मी  और ठंडी में बहुत सर्दी]।
  • वर्षा: 5o से 75 सेमी सालाना।

समशीतोष्ण घास के मैदानों की मिट्टी:

  • मिट्टी की ऊपरी परत उपजाऊ होती है और मिट्टी की प्रोफाइल भी अच्छी तरह से विकसित होती है और यह गहरे रंग की होती है।

समशीतोष्ण चरागाह बायोम की वनस्पति:

  • समशीतोष्ण घास के मैदान के बायोम में पेड़ नहीं होते  हैं।
  • यहाँ की घासे उष्णकटिबंधीय घास के मैदान से छोटी होती है।
  • उष्णकटिबंधीय घास के मैदानों से  विपरीत यहाँ की घास पतली, ताजी और पोषण से भरपूर होती है।
  • शीतोष्ण घास के मैदान खेती और पशुपालन के लिए आदर्श होते हैं।
You may like also:

Previous
Next Post »