Search Post on this Blog

समुन्द्र निक्षेप के प्रमुख स्रोत और उसका समुन्द्र पृष्ठभाग पर खड़ा वितरण स्पष्ट कीजिये |

 प्रश्न 

समुन्द्र निक्षेप के प्रमुख स्रोत और उसका समुन्द्र पृष्ठभाग पर खड़ा वितरण स्पष्ट कीजिये | (BPSC 2019)

उत्तर 

महासागर के तल पर जमे अवसादो को महासागरीय  निक्षेप बोलते है जो अकार्बनिक या कार्बनिक हो सकते हैं जो मुख्य रूप से महाद्वीपों से विभिन्न तरीकों से समुन्द्र में आते हैं और समुद्र तल पर जमा हो जाते हैं।

महासागरीय निक्षेपों के प्रमुख स्रोत निम्नलिखित हैं:

  • स्थलीय तलछट
  • ज्वालामुखी तलछट
  • समुद्री जीव के अवशेष 
  • उल्कापिंड के अवशेष 
  • मानव द्वारा उत्पन्न अपशिष्ट

स्थलीय निक्षेप 

  • जैविक और अजैविक निक्षेप  [अपक्षयित सामग्री],  दोनों ही महाद्वीपों से नदियों, हवाओं और लहरों द्वारा महासागरों के विभिन्न हिस्सों जैसे महाद्वीपीय शेल्फ, ढलान, महासागर तल, आदि में जा कर जमा हो जाता है उसे स्थलीय निक्षेप कहते है ।

ज्वालामुखी निक्षेप:

  • कुछ महासागरीय निक्षेप ज्वालामुखियों की उत्पत्ति से जुड़े होते है । महासागरों या महाद्वीपों में ज्वालामुखी विस्फोटों के कारण ज्वालामुखीय पदार्थ जैसे धूल के कण हवा के द्वारा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समुद्र के तल में जमा हो जाते हैं।

समुद्री जीव के निक्षेप

  • गहरे समुद्र में ओज(Ooze) जमा [कार्बनिक पदार्थ] के मुख्य स्रोत एक मृत समुद्री जीव हैं जो जोप्लैंक्टोन और फाइटोप्लांकटन से प्राप्त होते हैं।

उल्कापिंड के अवशेष :

  • समुद्र के कुछ निक्षेप उल्कापिंडों के अवशेष से आते हैं।

मानव गतिविधियों से उत्पन्न अपशिष्ट:

  • आजकल, प्लास्टिक, औद्योगिक अपशिष्ट, घरेलू अपशिष्ट आदि से युक्त अन्य प्रकार के महासागर निक्षेप हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मानव बस्तियों से आते हैं।


समुद्र तल पर महासागरीय निक्षेपों का ऊर्ध्वाधर वितरण:

गहराई के बढ़ते क्रम में समुद्र के निक्षेपों के ऊर्ध्वाधर वितरण का क्रम निम्नलिखित है:

  • स्थलीय निक्षेप
  • कीचड़
  • कैल्शियम ऊज( Ooze)
  • सिलिसियस ऊज ( Ooze)
  • लाल मिट्टी

ocean deposits and their vertical distribution on the ocean floor

स्थलीय निक्षेप:

  • महाद्वीपीय शेल्फ या उथले महासागर पर रेत, बजरी, चट्टानें आदि जैसे महाद्वीपीय निक्षेप पाए जाते हैं।

कीचड़:

  • कीचड़ बहुत ही महीन मिट्टी के तलछट होती है जो महाद्वीपीय ढलान तथा समुन्द्र के मैदान में पाई जाती है।

कैल्शियम ऊज( Ooze):

  • यह एक प्रकार का पेलजिक निक्षेप है जो गहरे समुद्र में पाया जाता है। कैलकेरियस ओज कैल्शियम कार्बोनेट से बने होते हैं जो आम तौर पर समुद्री मोलस्का और एकल-कोशिका प्रोटोजोअन द्वारा निर्मित होते हैं।

सिलिसियस ऊज ( Ooze):

  • सिलिका ऊज कार्बनिक पदार्थ के होते हैं जो सिलिका से बने होते हैं; ज्यादातर फाइटोप्लांकटन और डायटम में पाए जाने वाले सिलिका के अवशेष हैं। यह एक प्रकार का पेलजिक निक्षेप है जो गहरे समुद्र में पाया जाता है [कैल्केरियस ओज से भी अधिक गहरे पानी में ]।

लाल मिट्टी:

  • लाल मिट्टी एक प्रकार का पेलजिक निक्षेप है जो समुद्र के सबसे गहरे और दूरस्थ स्थान में पाया जाता है। इसमें बहुत महीन कणों के साथ कार्बनिक और अकार्बनिक दोनों पदार्थ शामिल हैं। लोहे और मैंगनीज , और उल्कापिंड की धूलकी उपस्थिति के कारण इसका रंग लाल होता है | 

ConversionConversion EmoticonEmoticon

:)
:(
=(
^_^
:D
=D
=)D
|o|
@@,
;)
:-bd
:-d
:p
:ng