Search Post on this Blog

उत्तर प्रदेश के आर्थिक क्षेत्र | Economic Regions of Uttar Pradesh in Hindi

 उत्तर प्रदेश के आर्थिक क्षेत्र  

उत्तर प्रदेश की जीडीपी के हिसाब से भारत में तीसरे स्थान पर है। यह मूल रूप से एक कृषि आधारित आर्थिक राज्य है, लेकिन कई पारंपरिक उद्योग मौजूद हैं और यह भारत में इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों का केंद्र बन रहा है क्योकि इलेक्ट्रॉनिक उद्दोग यहाँ पर बहुत तेजी से स्थापित हो रहे है ।

आर्थिक  रूप से उत्तर प्रदेश को चार भागो में बाटा जा सकता है 

  • पश्चिमी क्षेत्र
  • केन्द्रीय क्षेत्र
  • पूर्वी क्षेत्र
  • बुंदेलखंड क्षेत्र


पश्चिमी आर्थिक क्षेत्र:

यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित है। इस क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मैनपुरी और शाहजहांपुर जिले है और उत्तरी हिस्से में सहारनपुर जिला स्थित है।

महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियाँ:

  • मुरादाबाद पीतल के काम का केंद्र है।
  • मेरठ में सोने की कारगिरि  होती है | 
  • बुलंदशहर में मिट्टी के बर्तनों के काम के लिए जाना जाता है।
  • आगरा चमड़े के काम का एक प्रमुख केंद्र है।


केंद्रीय आर्थिक क्षेत्र:

यह उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है, इनमे खीरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, रायबरेली, बड़ा बांकी आदि प्रमुख जिले  हैं।

महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियाँ:

  • कानपुर चमड़ा और चीनी उद्योगों का प्रमुख केंद्र है।
  • फर्रुखाबाद कपड़ा छपाई का केंद्र है।
  • कन्नौज इत्र उद्योग का केंद्र है।


पूर्वी आर्थिक क्षेत्र:

यह उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित है। कुछ जिले फतेहपुर, बहराइच, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र आदि इस क्षेत्र के प्रमुख जिले  हैं।

महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियाँ:

  • मिर्जापुर और सोनभद्र सीमेंट उद्योग, बिजली उत्पादन के केंद्र हैं, और कुछ भारी उद्योग जैसे एल्यूमिना संयंत्र वहां स्थित हैं।
  • वाराणसी पारंपरिक टेक्सटाइल के लिए प्रसिद  है।
  • डीजल रेलवे इंजन के निर्माण का उद्योग वाराणसी में स्थित है।
  • प्रयागराज में उर्वरक और पर्यटन उद्योग अच्छी तरह से विकसित हैं।

बुंदेलखंड आर्थिक क्षेत्र:

यह उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थित है। इसमें ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट नाम के 7 जिले शामिल हैं।

महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियाँ:

  • हमीरपुर में जूता उद्योग।
  • झांसी में सॉफ्ट टॉय उद्योग।
  • ललितपुर रेशम साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है।
Previous
Next Post »