Search Post on this Blog

हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है ?

 प्रश्न। 

हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है ? 

( अध्याय - 1  भारत - आकार और स्थिति , कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर। 

हिंद महासागर प्रशांत और अटलांटिक महासागरों के बाद तीसरा सबसे बड़ा महासागर है और यह एकमात्र महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर रखा गया है। हिंद महासागर में भारत के केंद्रीय स्थान के कारण हिंद महासागर का नाम भारत के नाम से रखा गया है।

हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे निम्न प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है-

  • भारत हिंद महासागर के मध्य में स्थित है इसलिए यह पश्चिम में यूरोप और पूर्वी एशिया को जोड़ता है। 
  • हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति ने भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के साथ और पूर्वी तट से दक्षिण पूर्व और पूर्वी एशिया के साथ निकट संपर्क स्थापित करने में मदद की हैं ।
  • यूरोप और पूर्वी एशिया का जलीय व्यापार भारत से होकर जाती हैं।
  • हिंद महासागर में किसी अन्य देश की उतनी तटरेखा नहीं है जितनी भारत के पास (7516.6 किमी) है।
  • भारत की ऐसी रणनीतिक स्थिति के कारण और यह हिंद महासागर में कई छोटे देशों के लिए एक सुरक्षा प्रदाता है।

You may like also:

Previous
Next Post »