Search Post on this Blog

भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है ? इतनी विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उत्तरदाई एक कारण को लिखिए।

 प्रश्न ।  

भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है ? इतनी विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उत्तरदाई एक कारण को लिखिए। 

( NCERT class 12, अध्याय 1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व , वृद्धि, और संघटन , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

लोगो के निवास स्थान, जनसंख्या की संरचना सामाजिक और आर्थिक विशेषताओं का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की लगभग 68.8 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है अतार्थ भारत की 68.8 प्रतिशत आबादी ग्रामीण हैं।

पूरे देश में ग्रामीण आबादी का वितरण एक समान नहीं है। ग्रामीण आबादी के वितरण में अंतर-राज्य और अंतर-राज्यीय भिन्नता है।

ग्रामीण आबादी के प्रतिशत के संदर्भ में, हिमाचल प्रदेश, बिहार, और असम राज्य में ग्रामीण आबादी का प्रतिशत बहुत अधिक है जबकि गोवा और महाराष्ट्र की आधी जनसँख्या से थोड़ा ज्यादा गांवों में रहती है।

निम्नलिखित कुछ राज्य हैं जिनकी ग्रामीण आबादी का प्रतिशत ज्यादा है:

  • हिमाचल प्रदेश (लगभग 90%)
  • बिहार (लगभग 88.7%)
  • असम (लगभग 86%)
  • उड़ीसा (लगभग 83.3%)
  • उत्तर प्रदेश (लगभग 78%)

भारत में ग्रामीण आबादी संख्या के हिसाब से, उत्तर प्रदेश और बिहार में भारत की विशाल ग्रामीण जनसंख्या रहती है।


इतनी विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उत्तरदाई कारण:

  • राज्यों में कम सामाजिक-आर्थिक विकास भारत में एक बड़ी ग्रामीण आबादी का कारण बनता है। निम्न सामाजिक-आर्थिक विकास में निम्न साक्षरता दर-विशेष रूप से महिला निरक्षरता, कृषि गतिविधियों पर एक बड़ी आबादी की निर्भरता और निम्न स्तर के औद्योगीकरण शामिल हैं।
  • उदाहरण के लिए, बिहार और उत्तर प्रदेश में कम सामाजिक-आर्थिक विकास भारत में ग्रामीण आबादी के सबसे बड़े हिस्से का प्रमुख कारण है।

You may like also:

Previous
Next Post »