Search Post on this Blog

श्रम की प्रतिभागिता दर क्या होती है ?

 प्रश्न . 

श्रम की प्रतिभागिता दर क्या होती है ?  

( NCERT class 12, अध्याय 1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व , वृद्धि, और संघटन , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

आर्थिक स्थिति के अनुसार, भारत की जनसंख्या को तीन प्रमुख समूहों में विभाजित किया जा सकता है- मुख्य श्रमिक, सीमांत श्रमिक और अश्रमिक।

मुख्य श्रमिक वह व्यक्ति है जो वर्ष में कम से कम छह महीने काम करता है। एक सीमांत श्रमिक वह व्यक्ति होता है जो एक वर्ष में छह महीने से कम समय तक काम करता है।

मुख्य और सीमांत दोनों श्रमिकों को कामकाजी आबादी के रूप में माना जाता है। इसलिए, कुल जनसंख्या में कामकाजी आबादी श्रमिकों के प्रतिशत को श्रम की प्रतिभागिता दर कहते हैं। 

उदाहरण के लिए,

2011 की जनगणना के अनुसार, श्रमिकों का अनुपात (मुख्य और सीमांत दोनों) कुल जनसंख्या का लगभग 40 प्रतिशत था । तो, 2011 में भारत की में श्रम की प्रतिभागिता दर  40 होगी।

You may like also:

Previous
Next Post »