Search Post on this Blog

भारत में अंतरराष्ट्रीय प्रवास के परिणामों की विवेचना कीजिए।

 प्रश्न। 

  भारत में अंतरराष्ट्रीय प्रवास के परिणामों की विवेचना कीजिए।

( NCERT class 12, अध्याय-2: प्रवास - प्रकार, कारण , और परिणाम  , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

अंतरराष्ट्रीय प्रवास वह प्रवास है जब लोग देश के बाहर जाकर कुछ न्यूनतम समय तक समय व्यतीत करते है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के निम्नलिखित परिणाम हैं:

आर्थिक परिणाम:

  • भारत दुनिया में अंतरराष्ट्रीय वित्तप्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता है। 2021 में, भारत को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों से वित्तप्रेषण के रूप में 87  बिलियन अमेरिकी डॉलर (2002 में यह 11 बिलियन अमेरिकी डॉलर था) प्राप्त हुआ। पंजाब, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भोजन, ऋण की अदायगी, उपचार, विवाह, कृषि आदानों आदि के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तप्रेषण बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतिभा पलायन:

  • भारत की कामकाजी आबादी की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा विदेश जाती है, इसका परिणाम भारत में ब्रेन ड्रेन है।

जनसंख्या का पुनर्वितरण:

  • भारत अत्यधिक आबादी वाला देश है, और जब भारत से लोग बाहर जाके रहते है तो भारत के प्राकृतिक संसाधनों पर कम भार पड़ता है।

सामाजिक-सांस्कृतिक-पर्यावरणीय परिणाम:

  • अतीत में, भारत में मध्य एशिया, पश्चिम एशिया, तिब्बत आदि से लाखों प्रवासी भारत आए थे। इसके परिणामस्वरूप भारत में संस्कृति का अंतः मिश्रण हुआ है।
  • वर्तमान में भी, लाखों प्रवासी ज्यादातर बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, तिब्बत, आदि से भारत आते हैं, जो पहले से ही अधिक आबादी वाले क्षेत्रों होने पर भारत की आबादी को और बढ़ा देता हैं, जिससे कई पर्यावरणीय समस्याओं के साथ-साथ सामाजिक तनाव उत्पन्न करता हैं। 

You may like also:

Previous
Next Post »