Search Post on this Blog

देश में कुल उपयोग के लिए जल में कृषि क्षेत्र का हिस्सा कम होने की संभावना क्यों है ?

 प्रश्न। 

देश में कुल उपयोग के लिए जल में कृषि क्षेत्र का हिस्सा कम होने की संभावना क्यों है ?

( NCERT class 12, अध्याय 6: जल संसाधन , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

भारत में कृषि क्षेत्र , औद्योगिक और घरेलू क्षेत्रों द्वारा जल उपयोग संसाधनों का हिस्सा निम्नलिखित है।

  • भारत के अधिकांश भूजल (92 प्रतिशत) और सतही जल संसाधनों (89 प्रतिशत) का उपयोग कृषि क्षेत्र द्वारा किया जाता है।
  • औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा सतही जल का केवल 2 प्रतिशत और भूजल का 9 प्रतिशत है।
  • घरेलू क्षेत्र भूजल की तुलना में अधिक सतही जल (9 प्रतिशत) का उपयोग करता है।
  • अतः हम कह सकते है , कुल जल की खपत में कृषि का हिस्सा अन्य क्षेत्रों की तुलना में बहुत बड़ा है। 
  • हालांकि, भविष्य में, देश में उपयोग किए जाने वाले कुल जल में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी निम्नलिखित कारणों से घटने की संभावना है:
  • तीव्र औद्योगिक विकास से औद्योगिक क्षेत्र में पानी की खपत बढ़ सकती है।
  • तेजी से शहरीकरण से जल की घरेलू खपत में वृद्धि हो सकती है।
  • सिंचाई में कुशल तकनीक के बढ़ते उपयोग जैसे ड्रिप सिंचाई और छिड़काव सिंचाई तकनीक कृषि क्षेत्र में पानी की खपत को कम कर सकती है।
  • कृषि में जल संरक्षण तकनीक जैसे मल्चिंग, एकीकृत खेती, और सूखा प्रतिरोधी फसलें उगाने से कृषि क्षेत्रों में पानी की मांग में कमी आ सकती है।
  • कृषि भूमि को गैर-कृषि गतिविधियों के तौर पर उपयोग करने से कृषि क्षेत्र में कमी आएगी जिससे जल की मांग में गिरावट आ सकती है।

उपरोक्त कारणों से देश में कुल उपयोग के लिए जल में कृषि क्षेत्र का हिस्सा कम होने की संभावना है। 

You may like also:

Previous
Next Post »