Search Post on this Blog

भारत में रेलवे के विकास का विस्तृत विवरण दीजिए और उनके महत्व पर प्रकाश डालिए।

 प्रश्न। 

भारत में रेलवे के विकास का विस्तृत विवरण दीजिए और उनके महत्व पर प्रकाश डालिए।

( NCERT class 12, अध्याय 10: परिवहन तथा संचार , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है। यह भारत में यात्रियों के लिए किराए का एक सस्ता स्रोत है। भारत का कुल रेलवे नेटवर्क लगभग 63221 किलोमीटर है।


भारत में रेलवे का विकास:

  • भारतीय रेलवे की शुरुआत 1853 में बंबई से ठाणे तक 34 किमी की दूरी की रेलवे लाइन के निर्माण के बाद हुई थी।
  • रेलवे का नेटवर्क बहुत बड़ा होने के कारण प्रबंधन पर काफी दबाव रहता है। इस लिए पुरे रेलवे की व्यवस्था को 16 जोनों में बांटा गया है।
  • भारतीय रेलवे ने मीटर और छोटी  लाइन (नैरो गेज) को बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) में बदलने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम शुरू किया था। 
  • गति, और ढुलाई क्षमता बढ़ाने और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए भाप इंजन को डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन से बदल दिया गया है।
  • 1998 में कोंकण रेलवे लाइन का निर्माण पूरा होना भारतीय रेलवे की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह महाराष्ट्र के रोहा को कर्नाटक के मैंगलोर से जोड़ने वाला 760 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग है।
  • आज के समय में,  मेट्रो रेलवे ने शहरी परिवहन प्रणाली में क्रांति ला दी है और शहरी प्रणाली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए डीजल और सीएनजी से चलने वाले वाहनों (ज्यादातर बसें) के जगह ले लिया है।
  • कोलकाता मेट्रो देश की पहली मेट्रो रेल है जिसे 1984 में शुरू किया गया था और अब भारत में 15 से अधिक शहर मेट्रो रेल सेवाओं से आच्छादित हैं। दिल्ली मेट्रो सेवाएं भारत में सबसे बड़ी हैं।


भारतीय रेलवे के महत्व निम्नलिखित हैं:

  • भारतीय रेलवे, करोड़ो भारतीय के परिवहन का मुख्य साधन है क्योंकि यह लंबी दूरी की यात्रा को बहुत ही सस्ती में कराता है और यह औरो परिवहन के अपेक्षाकृत रेलवे की यात्रा ज्यादा सुरक्षित यात्रा हैं।
  • यह सस्ती कीमत पर भारी माल को लंबी दूरी तक ले जाने के लिए सबसे उपयुक्त है।
  • भारतीय रेलवे से लंबी दूरी के भारी माल का लगभग 80% वहन करता है।
  • रेलवे भारत जैसे विविध देश को एक करने का माध्यम भी है।

You may like also:

Previous
Next Post »