Search Post on this Blog

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करें।

 प्रश्न। 

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करें।

(अध्याय -2 संरचना तथा भू आकृति विज्ञान  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर। 

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के द्वीप समूहों की तुलनात्मक विवरण निम्नलिखित है-

अरब सागर के द्वीपों के समूह को लक्षद्वीप और मिनिकॉय कहा जाता है जबकि बंगाल की खाड़ी के द्वीपों के समूह को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कहा जाता है।

लक्षद्वीप द्वीप समूह का कुल क्षेत्रफल 32  वर्ग किमी है जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का भौगोलिक क्षेत्रफल 8,249 किमी है। इसका मतलब है कि अरब सागर का द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी के द्वीप समूह से बहुत छोटा है।

अरब सागर के द्वीप समूह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित हैं जबकि बंगाल की खाड़ी के द्वीप समूह भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित हैं।

island groups of the Arabian Sea and the Bay of Bengal

लक्षद्वीप द्वीप और मिनिकॉय द्वीप प्रवाल निक्षेपों से बने हैं जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में समुंद्री पहाड़, ज्वालामुखी पर्वत (बैरेन द्वीप) और प्रवाल निक्षेपों से बने हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में संवहनीय वर्षा होती है और भूमध्यरेखीय प्रकार की वनस्पति ( सदाबहार वन ) होती है जो लक्षद्वीप द्वीपों में ज्यादा कुछ ऐसा नहीं होती है।

सैडल चोटी (समुद्र तल से 738 मीटर) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी है जो उत्तरी अंडमान में स्थित है जबकि लक्षद्वीप की सबसे ऊँची चोटी समुद्र तल से केवल 15 मीटर ऊपर है।


You may like also:

Previous
Next Post »