Search Post on this Blog

मानव भूगोल में मानव बस्तियों के अध्ययन का औचित्य बताएं।

 प्रश्न। 

मानव भूगोल में मानव बस्तियों के अध्ययन का औचित्य बताएं।

( कक्षा 12: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत, अध्याय 10 मानव बस्ती) 

उत्तर। 

जैसा की हम जानते हैं , मानव भूगोल में, हम मानव और भौतिक पर्यावरण के बीच संबंध और अंतःक्रिया का अध्ययन करते हैं। मानव बस्तियाँ ( (गाँव, शहर, मेट्रो शहर, आदि), मानव और भौतिक वातावरण के बीच परस्पर क्रिया के परिणाम ही हैं। मानव बस्तियाँ मानव और भौतिक वातावरण के बीच परस्पर क्रिया के स्तर को दर्शाता हैं। 

गाँवों जैसी मानव बस्तियों में तकनीकी विकास का स्तर निम्न होता है और लोग प्रकृति के अधिक निकट होते हैं। जबकि शहरी बस्तियों में लोग प्रकृति से ज्यादा करीब नहीं होते हैं।

मानव भूगोल में बस्तियों के अध्ययन को अधिवास भूगोल कहते हैं।

इसलिए मानव बस्तियाँ मानव भूगोल के महत्वपूर्ण अंग हैं।

You may like also:

Previous
Next Post »