Search Post on this Blog

ज्ञात करें कि भारतीय किसान अपने बेटे को किसान क्यों नहीं बनाना चाहता ?

  प्रश्न।

ज्ञात करें कि भारतीय किसान अपने बेटे को किसान क्यों नहीं बनाना चाहता ?

( अध्याय - 4-कृषि, कक्षा  X NCERT समकालीन भारत-2 )

उत्तर।

भारत में कृषि ज्यादा फायदेमंद और उत्साहजनक नहीं है क्योंकि अधिकांश भारतीय किसान कृषि उपज की अनिश्चितता और कर्ज में डूबे रहने के कारण तनावग्रस्त रहते हैं और अपने बेटे को इस हालत नहीं देखना चाहते है। 

निम्नलिखित कारणों से, भारतीय किसान अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता:

क्रमिक पीढ़ियों के बीच भूमि के विभाजन के कारण भूमि का खेती का आकार दिन-ब-दिन घटता जा रहा है। अब ज्यादातर प्रदेशों में खेतों का आकार बहुत छोटा हो गया हैं जिसमे मशीन से खेती करना सम्भव नहीं हैं। 


हरित क्रांति के बाद, खेती की लागत में वृद्धि हुई क्योंकि उन्हें हर साल महंगा संकर बीज, उर्वरक और कीटनाशक खरीदने की जरूरत पड़ती हैं। यह लाभ को कम करता है और किसानों को साहूकारों से कर्ज लेने के लिए भी मजबूर करता है।


कृषि क्षेत्र के उदारीकरण और वैश्वीकरण के कारण कृषि बिक्री में कम लाभ होता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार से गहन मूल्य प्रतिस्पर्धा भी हैं।


मानसून की अनिश्चिता के कारण फसल विफलता हो जाते है और अगर कृषि सिंचाई करके की भी जाती है तो इसमें बहुत लागत आती हैं।


उपरोक्त कारणों से भारत में किसानों का भविष्य अंधकारमय है, यही कारण है कि भारतीय किसान नहीं चाहते कि उनका बेटा किसान बने।


You may like also:

Previous
Next Post »