Search Post on this Blog

चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें।

 प्रश्न।

चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें।

( अध्याय - 4-कृषि, कक्षा  X NCERT समकालीन भारत-2 )

उत्तर।

चावल भारत के लगभग सभी भागों का मुख्य भोजन है। भारत चीन के बाद दुनिया में चावल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।


चावल या धान की फसल एक खरीफ फसल है और चावल के खेती के लिए निम्नलिखित उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों की आवश्यकता होती है:

जलवायु, मैदानी क्षेत्र और मिट्टी तीन प्रमुख भौगोलिक कारक हैं जो धान की फसलों के विकास को प्रभावित करते हैं।


जलवायु: 

चावल की फसल के लिए नम और उष्णकटिबंधीय से उपोष्णकटिबंधीय जलवायु की आवश्यकता होती है। 

चावल की फसल के लिए औसत तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक होना चाहिए। 

चावल की फसल के लिए वार्षिक वर्षा 100 सेमी से अधिक होनी चाहिए। 

इसे उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में सिंचित भूमि पर उगाया जा सकता है।


मृदा : 

धान की फसल के लिए उपयुक्त मृदा जलोढ़ मृदा है और धान की फसल के लिए समतल खेत होना चाहिए।

इसकी खेती पहाड़ी इलाकों में भी की जा सकती है लेकिन सीढ़ीनुमा समतल खेत बना करके।


निम्नलिखित प्रमुख चावल की खेती के क्षेत्र हैं:

  • सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन के मैदानी क्षेत्र।
  • भारत के पूर्वी तटीय क्षेत्र
  • भारत का डेल्टा क्षेत्र।

geographical distribution of paddy crops

You may like also:

Previous
Next Post »