Search Post on this Blog

जैव और अजैव संसाधन क्या होते हैं? कुछ उदाहरण दें।

प्रश्न। 

जैव और अजैव  संसाधन क्या होते हैं? कुछ उदाहरण दें।

( अध्याय - 1- संसाधन एवं विकास, कक्षा  X NCERT समकालीन भारत-2 )

उत्तर।

ऐसी चीजें जो मनुष्य के लिए उपयोगी हैं और तकनीकी रूप से सुलभ, आर्थिक रूप से व्यवहार्य और सांस्कृतिक रूप से स्वीकार्य हैं, संसाधन कहलाते हैं। संसाधनों के उदाहरण वन, जल, मानव, मिट्टी आदि हैं।


उत्पत्ति के आधार पर संसाधन दो प्रकार के होते हैं-जैविक ( जैव ) और अजैविक ( अजैव )।

biotic and abiotic resources

जैव संसाधन वे संसाधन हैं जो जीवमंडल से प्राप्त होते हैं और उनमें जीवन होता है जैसे कि जानवर, पौधे, मनुष्य और सूक्ष्म जीव। जैविक संसाधनों के उदाहरण वन, मछलियां, वन्य पशु, फसलें, मानव, पशुधन आदि हैं।


अजैविक संसाधन वे संसाधन हैं जो निर्जीव वस्तुओं से बने होते हैं। अजैविक संसाधनों के उदाहरण चट्टानें, जलवायु, वर्षा, धूप, आर्द्रता, धातु, मिट्टी, जल, वायु आदि हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »