Search Post on this Blog

जलवायु प्रदेश क्या होता हैं ? कोपेन के पद्धति के प्रमुख आधार कौन-से हैं? | Koeppen’s classification in Hindi

 प्रश्न।

जलवायु प्रदेश क्या होता हैं ? कोपेन के पद्धति के प्रमुख आधार कौन-से हैं?

(अध्याय -4 जलवायु  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर।

जलवायु प्रदेश वह भौगोलिक क्षेत्र होता है जहां पर लगभग एक जैसे ही जलवायु पाया जाता है। उदाहरण के लिए, पूरे भारत में एक मानसून प्रकार की जलवायु है।


व्लादिमीर कोप्पेन एक जर्मन-रूसी जलवायुविज्ञानी थे जिन्होंने सबसे पहले जलवायु वर्गीकरण 1918 में पेश किया था और इसे कई बार संशोधित किया गया था। कोपेन जलवायु वर्गीकरण पद्धति सबसे व्यापक रूप से स्वीकृत जलवायु वर्गीकरणों में से एक है।


कोपेन पद्धति के वर्गीकरण के प्रमुख आधार;

कोपेन पद्धति के वर्गीकरण के प्रमुख आधार दो हैं-

  • तापमान का मासिक मान
  • वर्षा के मासिक मान। 


तापमान और वर्षा के मासिक मान के आधारों पर कोपेन ने विश्व में पांच प्रमुख जलवायु प्रकारों की पहचान की-

  • उष्णकटिबंधीय जलवायु (A)
  • शुष्क जलवायु (B)
  • गर्म समशीतोष्ण जलवायु (C)
  • हिम जलवायु या शीत समशीतोष्ण जलवायु ( D)
  • बर्फीली जलवायु (E)

Koeppen’s classification NCERT geography

उष्णकटिबंधीय जलवायु (A): 

उष्णकटिबंधीय जलवायु (A ) ऐसे भौगोलिक प्रदेश हैं जहां साल भर औसत मासिक तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक रहता है। यह विषुवतीय वृत्त के पास का क्षेत्र हैं। 


शुष्क जलवायु (B); 

शुष्क जलवायु वे जलवायु  प्रदेश हैं जहां वाष्पीकरण वर्षा से अधिक होते है। कम शुष्कता वाले क्षेत्र को अर्द्धशुष्क (S) तथा अधिक शुष्कता वाले क्षेत्र को शुष्क (W) क्षेत्र कहते है।


गर्म समशीतोष्ण जलवायु (C); 

ऐसा जलवायु प्रदेश जहां सबसे ठंडे महीने का औसत तापमान 18 से माइनस 3 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है।


हिम जलवायु या शीत समशीतोष्ण जलवायु ( D); 

ऐसा जलवायु प्रदेश जहां सबसे गर्म महीने का औसत तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक होता है और सबसे ठंडे महीने का औसत तापमान माइनस 3 डिग्री सेंटीग्रेड से कम होता है।


बर्फीली जलवायु (E); 

जहां सबसे गर्म महीने का औसत तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से कम होता है।


कोपेन जलवायु के आधार पर भारतीय मानसूनी जलवायु को आठ जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है।

You may like also:

Previous
Next Post »