Search Post on this Blog

जीवमंडल निचय को परिभाषित करें।

प्रश्न। 

जीवमंडल निचय को परिभाषित करें।

(अध्याय 5 प्राकृतिक वनस्पति  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर।

जीवमंडल निचय (बायोस्फीयर रिजर्व) एक संरक्षित क्षेत्र होता हैं जिनमें स्थलीय, तटीय, या दोनों क्षेत्रो का पारिस्थितिकी तंत्र  हो सकता है। बायोस्फीयर रिजर्व न केवल क्षेत्र में रहने वाली प्रत्येक प्रजाति के लिए सुरक्षा और प्राकृतिक आवास प्रदान करते हैं बल्कि आदिवासी समुदायों का संरक्षण भी प्रदान करते हैं।


जीवमंडल निचय (बायोस्फीयर रिजर्व) के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं;

  • जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण
  • पर्यावरण और समाज से जुड़ा विकास
  • अनुसंधान और निगरानी को सुगम बनाना


भारत में कुल 18 बायोस्फीयर रिजर्व हैं और अठारह में से दस बायोस्फीयर रिजर्व  यूनेस्को द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व के विश्व नेटवर्क पर मान्यता प्राप्त है।

Biosphere reserves

जीवमंडल निचय (बायोस्फीयर रिजर्व) के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं;

  • नीलगिरि जीवमंडल निचय (बायोस्फीयर रिजर्व)
  • सुंदरवन जीवमंडल निचय (बायोस्फीयर रिजर्व)
  • मन्नार की खाड़ी जीवमंडल निचय (बायोस्फीयर रिजर्व)


नीलगिरि जीवमंडल निचय (बायोस्फीयर रिजर्व) क्षेत्रों में कई प्रकार के पारिस्थितिकी तंत्र पाए जाते हैं जिनमें कई शुष्क वनस्पति, नम पर्णपाती, अर्ध सदाबहार और आर्द्र सदाबहार वन, सदाबहार शोला वन, घास के मैदान आदि  शामिल । यह पश्चिमी घाट में स्थित है।

सुंदरवन बायोस्फीयर रिजर्व दलदली डेल्टा है जो रॉयल बंगाल टाइगर का घर है।

मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व एक समुद्री जैव विविधता संपन्न क्षेत्र है। इसमें 21 द्वीप शामिल हैं जिनमें मुहाना, समुद्र तट, निकटवर्ती पर्यावरण के जंगल, समुद्री घास, प्रवाल भित्तियाँ, दलदल और मैंग्रोव शामिल हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »

ConversionConversion EmoticonEmoticon

:)
:(
=(
^_^
:D
=D
=)D
|o|
@@,
;)
:-bd
:-d
:p
:ng