Search Post on this Blog

प्राकृतिक वनस्पति क्या है? जलवायु के किन परिस्थितियों में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन उगते हैं?

 प्रश्न।

प्राकृतिक वनस्पति क्या है? जलवायु के किन परिस्थितियों में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन उगते हैं?

(अध्याय 5 प्राकृतिक वनस्पति  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर।

प्राकृतिक वनस्पतियाँ वे पादप समुदाय हैं जो मानव की देखरेख के बिना प्राकृतिक रूप से विकसित होते हैं। प्राकृतिक वनस्पति ने खुद को स्थानीय जलवायु परिस्थितियों और वहाँ उपस्थित मृदा में ढ़ाल लेते है।


प्राकृतिक वनस्पति के उदाहरण पश्चिमी घाट के वर्षा वन, मध्य भारत के उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, डेल्टा क्षेत्र के मैंग्रोव वन, हिमालयी क्षेत्र की समशीतोष्ण वनस्पति और रेगिस्तान की कंटीली वनस्पति हैं।


उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन;

उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों को उष्णकटिबंधीय वर्षावन भी कहा जाता है।


उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के लिए जलवायु परिस्थितियाँ हैं;

उष्णकटिबंधीय सदाबहार वहाँ पाए जाते है जहाँ की जलवायु गर्म और आर्द्र होती है ऐसे जलवायु को भूमध्यरेखीय जलवायु भी कहते हैं।   

 उष्णकटिबंधीय वर्षावन जलवायु में 200 सेमी से अधिक वार्षिक वर्षा होती है और पुरे वर्ष वर्षा होती है और औसत वार्षिक तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर होती हैं। 


उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों के लिए भूमध्यरेखीय जलवायु सबसे उपयुक्त है। भूमध्यरेखीय जलवायु में उच्च वर्षा और उच्च तापमान पूरे वर्ष समान रूप से वितरित होते हैं। ऐसे जलवायु में कोई भी शुष्क मौसम नहीं होता हैं। 

Area of ​​tropical evergreen forests in India

भारत में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों का क्षेत्र;

उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन निम्नलिखित प्रदेश में पाए जाते हैं;

  • पश्चिमी घाट का पश्चिमी ढलान।
  • उत्तर पूर्वी राज्यों की पहाड़ियाँ में। 
  • अंडमान व निकोबार द्वीप समूह। 


उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों के महत्वपूर्ण पेड़ शीशम, महोगनी, सिनकोना और आबनूस हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »