Search Post on this Blog

1981 से भारत में जनसंख्या वृद्धि की दर क्यों घट रही है?

 प्रश्न।

1981 से भारत में जनसंख्या वृद्धि की दर क्यों घट रही है?

( अध्याय - 6  जनसंख्या , कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

1981 के बाद से भारत में जनसंख्या वृद्धि की दर में गिरावट आई है क्योंकि निम्नलिखित आंकड़े भारत की जनसंख्या की घटती वृद्धि दर का संकेत देते हैं:

दशकीय विकास दर [1961-1971]: 24.80

दशकीय विकास दर [1971-1981]: 24.66

दशकीय विकास दर [1981-1991]: 23.87

दशकीय विकास दर [1991-2001]: 21.54

दशकीय विकास दर [2001-2011]: 17.64


1951 से 1981 तक भारत में जनसंख्या विस्फोट हुआ था लेकिन भारत में जनसंख्या वृद्धि की दर 1981 से लगातार घट रही हैं जिसका मुख्य कारण जन्म दर में तेज गिरावट है। 

जन्म दर में तेज गिरावट निम्न कारणों से हुई है -

पुरुषों और महिलाओं दोनों के विवाह की औसत आयु में वृद्धि हुई है। जिससे जन्म दर में गिरावट आई है। 

महिला साक्षरता दर में 1981 के बाद में तेजी से वृद्धि हुई है और उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हुए है। इनके चलते जागरूकता बढ़ी है तथा उनके जीवन में निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ी है। 

पेशेवर नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी में बढ़ोतरी हुई है जो जन्म दर में गिरावट को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

सरकार ने परिवार नियोजन जैसे कई अभियान चलाए है जिसके चलते लोगों के जागरूकता बढ़ी और लोगो ने परिवार नियोजन में भाग लिया।


You may like also:

Previous
Next Post »