Search Post on this Blog

भारत के किस भाग में दैनिक तापमान अधिक होता है और क्यों?

  प्रश्न।

भारत के किस भाग में दैनिक तापमान अधिक होता है और क्यों?

( अध्याय - 4  जलवायु, कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

दैनिक तापमान का अर्थ है उसी दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर। दैनिक तापमान उस स्थान की ज्यादा होता है जहाँ दिन तथा रात में तापमान में काफी अंतर होता हैं। 


सामान्य तौर पर, महाद्वीपीयता (समुद्र से बड़ी दूरी) दैनिक तापमान की उच्चतम अंतर का कारण बनती है क्योंकि समुद्र आसपास के वातावरण को दिन के दौरान अत्यधिक गर्मी होने तथा रात के दौरान अत्यधिक ठंडक होने से रोकता है। हालाँकि अन्य कारक जैसे बादल का कम आवरण, शहरी गर्मी, कम वनस्पति आवरण, जल निकायों की अनुपस्थिति और ग्रीनहाउस गैस की कम उपस्थिति भी तापमान की बड़ी दैनिक सीमा का कारण बनती है।


भारत का रेगिस्तानी भाग (पश्चिमी राजस्थान) दैनिक तापमान अधिक है क्योंकि यहाँ पे दिन का तापमान 50 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है और रात का तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर जाता है, इसलिए दैनिक तापमान में 35 डिग्री सेंटीग्रेड का अंतर है जो भारत में सबसे ज्यादा है।


भारत का मरुस्थलीय भाग (पश्चिमी राजस्थान) निम्नलिखित कारणों से दैनिक तापमान अधिक है:

वे समुद्र से दूर हैं।

यहाँ पर कम वनस्पति के आवरण है और जल निकायों की अनुपस्थिति भी है जो वातावरण में नमी उत्पादन को कम करती है। वातावरण में नमी एक ग्रीनहाउस गैस के रूप में कार्य करती है जो गर्मी को रोक के रखती है ( फँसाती ) है और रात को गर्म रखती है; लेकिन वातावरण में नमी की कम उपस्थिति के कारण यहाँ रात ठंडी होती है।

दिन के दौरान बादलों की अनुपस्थिति होने के कारण धरातल पर सूर्यातप अधिक पहुँचता है जिससे दिन के तापमान में वृद्धि होती है।

उपर्युक्त दो कारणों से भारत का मरुस्थलीय भाग दिन में जल्दी गर्म हो जाता है और रात में जल्दी ठंडा हो जाता है।


You may like also:

Previous
Next Post »