Search Post on this Blog

भू-निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए।

 प्रश्न।

भू-निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए।

( अध्याय - 2 भूमि-मृदा-जल-प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन  , कक्षा  8 NCERT संसाधन एवं विकास (भूगोल) )

उत्तर।

भूमि की गुणवत्ता में कमी को भू-निम्नीकरण कहा जाता है। भू-निम्नीकरण से भूमि की जैविक या आर्थिक उत्पादकता में कमी आती है। अधिकांश भू-निम्नीकरण भूमि पर जनसंख्या के बढ़ते दबाव के कारण होता है।


आज भू-निम्नीकरण के दो कारण है - वनों की कटाई और रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग।


वन मिट्टी को ह्यूमस से समृद्ध करते हैं और मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। वनों की कटाई से मिट्टी में ह्यूमस और सूक्ष्मजीवों में कमी आती है और साथ ही मिट्टी के कटाव की प्रक्रिया में तेजी आती है। भारत में,पठारी क्षेत्र और पश्चिमी घाट में भू-निम्नीकरण होने का मुख्य कारण खनन से होने वाले निर्वनीकरण हैं।


उर्वरीकरण में रसायनों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी अम्लीय हो जाती है और यह भूमि की जैविक उत्पादकता को कम कर देती है। भारत के मैदानी क्षेत्रों जैसे उत्तरी मैदानों और तटीय क्षेत्रों में कृषि के दौरान रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के कारण भू-निम्नीकरण होता है।


वनों की कटाई और रासायनिक उर्वरक के अत्यधिक उपयोग के अलावा, भू-निम्नीकरण के अन्य कारण हैं भूस्खलन, बारिश का पानी, मरुस्थलीकरण, बाढ़, मिट्टी का कटाव और अतिवृष्टि।


You may like also:

Previous
Next Post »