Search Post on this Blog

भूमि को एक महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?

 प्रश्न।

भूमि को एक महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?

( अध्याय - 2 भूमि-मृदा-जल-प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन  , कक्षा  8 NCERT संसाधन एवं विकास (भूगोल) )

उत्तर।

भूमि एक प्रकार का प्राकृतिक संसाधन है। पृथ्वी की सतह का लगभग 30 प्रतिशत भाग भूमि से आच्छादित है, हालाँकि, पृथ्वी पर भूमि संसाधनों की गुणवत्ता में व्यापक भिन्नता है। बीहड़ स्थलाकृति और कठोर जलवायु के कारण भूमि संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा कृषि और मानव निवास के लिए उपयुक्त नहीं है।


भूमि को निम्नलिखित कारणों से एक महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता है:

भूमि एक सीमित संसाधन है। जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र के स्तर में वृद्धि  है जिसके कारण समुद्र के पास के क्षेत्र जलमग्न हो रहे है जिससे समग्र भूमि संसाधनों में कमी आ रही है। बढ़ती जनसंख्या और भू-निम्नीकरण के साथ, भूमि का प्रति व्यक्ति उपलब्धता दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है, जिससे भूमि एक दुर्लभ संसाधन बन रही है।

वनस्पति और प्राणी की बहुत सारी जरूरते भूमि से प्राप्त होते है, बिना भूमि के वन , वन्यजीव, तथा भूमि आधारित पारिस्थिकी तंत्र नहीं पाए जायँगे।

अच्छी गुणवत्ता वाले भूमि संसाधनों के बिना मनुष्य खेती और पशुपालन नहीं कर सकता है। बहुत सी आर्थिक गतिविधियाँ जैसे कृषि, उद्योग, वानिकी आदि भूमि पर निर्भर हैं।

गाँवों, कस्बों और शहरों जैसी मानव बस्तियाँ भूमि संसाधनों पर पायी जाती हैं।


उपरोक्त कारणों से , भूमि को एक महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता हैं। 

You may like also:

Previous
Next Post »