Search Post on this Blog

कोई दो वनप्राणियों का नाम बताइए जो कि उष्ण कटिबंधीय वर्षा और पर्वतीय वनस्पति में मिलते है।

  प्रश्न।

कोई दो वनप्राणियों का नाम बताइए जो कि उष्ण कटिबंधीय वर्षा और पर्वतीय वनस्पति में मिलते है। 

( अध्याय - 5  प्राकृतिक वनस्पति और वन्य प्राणी , कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

बंदर, हिरण, बकरियां और भेड़ कुछ जानवर हैं जो उष्णकटिबंधीय और पर्वतीय वनस्पति में मिलते हैं।


उष्णकटिबंधीय प्रकार की वनस्पति उस क्षेत्र में पाई जाती है जहां गर्मी और वर्षा ज्यादा होती है, ऐसे क्षेत्र में एक वर्ष में औसत तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर होता है और वर्षा भी 70 सेमी से ज्यादा होती हैं। उष्णकटिबंधीय प्रकार की वनस्पतियाँ प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत में पाई जाती हैं।


पर्वतीय क्षेत्रों में पर्वतीय वनस्पति पाई जाती है जहाँ ऊँचाई बढ़ने पर तापमान में कमी आती है। पर्वतीय क्षेत्रों में पर्वतीय वनस्पति में बदलाव वैसे ही देखने को मिलते है जो भूमध्य रेखा से ध्रुवों तक पाया जाता है जैसे उष्णकटिबंधीय से टुंड्रा वनस्पति।


You may like also:

Previous
Next Post »