Search Post on this Blog

मानसून को एक सूत्र में बांधने वाला क्यों समझा जाता है?

 प्रश्न।

मानसून को एक सूत्र में बांधने वाला क्यों समझा जाता है?

( अध्याय - 4  जलवायु, कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

तापमान और वर्षा में क्षेत्रीय भिन्नता होने के बावजूद, भारतीय उपमहाद्वीप पर मानसून के एकीकृत प्रभाव दिखाई देता हैं।  


मानसून के निम्नलिखित कारणों से मानसून को एक सूत्र में बांधने वाला समझा जाता है :

भारत का पूरा कृषि कैलेंडर मानसूनी पवन के इर्द-गिर्द घूमता है।

भारत में त्योहारों सहित लोगों का जीवन काफी हद तक मानसून से प्रभावित होता है।

पशु और पौधों का जीवन मानसूनी जलवायु से अत्यधिक प्रभावित होता है।

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत के लोग मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

मानसून पानी प्रदान करके भारत के लोगों को एकजुट करता है।

भारत के सभी नदी घाटियाँ मानसूनी से वर्षा प्राप्त करती हैं और मानसून सभी को एक नदी घाटी इकाई के रूप में भी एकजुट कराती हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »