Search Post on this Blog

मानसून को परिभाषित करें। मानसून में "विराम" से आप क्या समझते हैं?

 प्रश्न।

मानसून को परिभाषित करें। मानसून में "विराम" से आप क्या समझते हैं?

( अध्याय - 4  जलवायु, कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

मानसून अरबी शब्द "मौसिम" से बना है जिसका अर्थ मौसम होता है। मानसून का अर्थ हैं, एक वर्ष के दौरान वायु की दिशा में ऋतू के अनुसार परिवर्तन को कहते हैं।

भारतीय जलवायु मानसूनी हवाओं से अत्यधिक प्रभावित होती है इसलिए भारत की जलवायु को मानसून जलवायु कहते हैं।

गर्मियों में, मानसूनी हवाएँ दक्षिण-पश्चिम दिशा से समुद्र से भारतीय भूभाग की ओर बहती हैं और भारतीय भूभाग पर वर्षा का कारण बनती हैं।

सर्दियों में, मानसूनी हवाएँ उत्तर-पूर्व दिशा से भूमि से समुद्र की ओर चलती हैं और कोरोमंडल तट पर वर्षा का कारण बनती हैं।


मानसून में "विराम":

मानसूनी ऋतू के दौरान उत्तरी मैदानों में दो से तीन सप्ताह तक मानसूनी वर्षा नहीं होती है तो हम इसे मानसूनमें विराम कहते है।


मानसून में "विराम" होने का मुख्य कारण  मानसून गर्त की गति हैं। विभिन्न कारणों के कारण से मानसून गर्त (मानसून ट्रफ) कभी उत्तर तो कभी दक्षिण की ओर खिसकता हैं।


जब मानसून गर्त मैदानों पर होता है तो इससे मैदानी इलाकों में अच्छी मानसूनी वर्षा होती है। जब मानसून गर्त हिमालय के पास स्थित होता है, तब मानसून में "विराम" मैदानी इलाकों में होता है और हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होती है।


You may like also:

Previous
Next Post »