Search Post on this Blog

नीचे भारत की कुछ झीलों के नाम दिए गए हैं। इन्हे प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में बाँटिए।

 प्रश्न। 

नीचे भारत की कुछ झीलों के नाम दिए गए हैं। इन्हे प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में बाँटिए। 

(क ) वुलर       (ख ) डल 

(ग ) नैनीताल  (घ ) भीमताल

(ड़ ) गोबिंद सागर (च) लोकतक

(छ) बारापानी (ज) चिल्का

(झ) सांभर (य) राणा प्रताप सागर

(ट ) निजाम सागर (ठ) पुलीकट

(ड ) नागार्जुन सागर (ढ़) हीराकुंड


( अध्याय - 3  अपवाह , कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर। 

प्राकृतिक झीलें वे झीलें होती हैं जिनका निर्माण मानव की सहायता के बिना प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा होता है जबकि कृत्रिम झीलों का निर्माण मानवों की सहायता से होता है।


उपरोक्त में से निम्नलिखित प्राकृतिक झीलें हैं:

(क ) वुलर झील

(ख )  डल झील

(ग )  नैनीताल झील

(च) लोकटक झील

(ज) चिल्का झील

(झ) सांभर झील

(ठ) पुलीकट झील


उपरोक्त समूह में निम्नलिखित कृत्रिम झीलें हैं:

(घ ) भीमताल झील

(ड़ )  गोबिंद सागर

(छ) बारापानी

(य) राणा प्रताप सागर

(ट ) निजाम सागर

(ड )  नागार्जुन सागर

 (ढ़)  हीराकुंड


वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह विवर्तनिक क्रिया द्वारा गठित किया गया था और यह जम्मू और कश्मीर में है।

डल झील श्रीनगर में स्थित मीठे पानी की झील है।

नैनीताल झील नैनीताल, उत्तराखंड में स्थित एक प्राकृतिक मीठे पानी की झील है।

लोकटक मणिपुर में स्थित एक प्राकृतिक झील है। यह मणिपुर की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।

चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है और यह महानदी डेल्टा के पास ओडिशा तट पर स्थित एक प्राकृतिक झील है।

सांभर झील भारत की सबसे बड़ी नमक की झील है, यह राजस्थान, जयपुर जिले में स्थित एक प्राकृतिक झील है।

चिल्का झील के बाद पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। यह आंध्र और तमिलनाडु के तटों की सीमा पर स्थित है।


भीमताल झील 1883 में बनी एक कृत्रिम झील है, यह नैनीताल शहर में है।

गोबिंद सागर कृत्रिम बांध है जो सतलुज नदी में है और झील के पानी को इंदिरा गांधी नहर में मोड़ दिया जाता है।

बारापानी को उमियम के नाम से भी जाना जाता है, यह एक कृत्रिम झील है जो शिलांग के पास स्थित है।

राणा प्रताप सागर झील चंबल नदी पर है, यह एक कृत्रिम झील है। यह राजस्थान में स्थित है।

निज़ाम सागर मंजीरा नदी (गोदावरी नदी की एक सहायक नदी) पर बनी एक कृत्रिम झील है। यह तेलंगाना में स्थित है।

नागार्जुन सागर एक कृत्रिम झील है जो कृष्णा नदी पर बनी है और यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित है।

हीराकुंड जलाशय एक कृत्रिम झील है जो महानदी पर बनी है और यह ओडिशा में स्थित है।


You may like also:

Previous
Next Post »