Search Post on this Blog

सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदत करती हैं?

  प्रश्न।

सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदत करती हैं?

( अध्याय - 4 कृषि  , कक्षा  8 NCERT संसाधन एवं विकास (भूगोल) )

उत्तर। 

कृषि के विकास का अर्थ है बढ़ती जनसंख्या की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयास।


कृषि के विकास अनेक तरीके से कर सकते है। कुछ प्रमुख तरीके है - फसली क्षेत्रों का क्षेत्रफल बढ़ाना , प्रति वर्ष फसलों की संख्या में वृद्धि करना, सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना , उर्वरकों को उपलब्ध करना, बीजों की अधिक उपज देने वाली किस्मों के उपयोग करना , और कृषि के मशीनीकरण करना। 

अतः कृषि विकास का अंतिम उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना है।


सरकार निम्नलिखित तरीकों से कृषि के विकास में किसानों की मदद करती है:

  • सरकार सभी किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक सस्ती और सुलभ बनाती है।
  • गहन खेती के लिए सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि करती है।
  • किसानों को कृषि सामग्री खरीदने के लिए कृषि ऋण उपलब्ध कराती है।
  • नुकसान होने पर फसल की बीमा तहत पैसे दिलाना।
  • कृषि उत्पादों को प्रोत्साहन देना, जैसे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना।
  • कोल्ड स्टोरेज, कृषि-मंडी, परिवहन, संचार, बीज उद्योग, उर्वरक उद्योग आदि जैसे कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करती है।
  • कृषि गतिविधियों के लिए अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देती हैं।
  • भूमि सुधार। 



You may like also:

Previous
Next Post »