Search Post on this Blog

जल हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है? | Chapter 5 Water Solution of Our Environment ( Geography) | Social Science | Class 7 NCERT

प्रश्न

जल हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

(अध्याय 5 जल , हमारा पर्यावरण (भूगोल) सामाजिक विज्ञान, कक्षा 7 NCERT)

उत्तर।

जल जीवित और निर्जीव दोनों चीजों के लिए एक बहुत ही मूल्यवान संसाधन है। इसके महत्व के कारण ही हम हर वर्ष 22 मार्च को जल दिवस "विश्व जल दिवस" मनाते हैं।


जल की निम्नलिखित उपयोगिताओं के कारण जल हमारे लिए महत्वपूर्ण है:

जल का उपयोग पीने के लिए किया जाता है। जल के बिना हमारी पृथ्वी पर कोई भी जीव ( वनस्पति और प्राणी)  नहीं रह सकता है।

धुलाई के उद्देश्य जैसे नहाना, कपड़ा धोना, कमरे की धुलाई, कार की धुलाई आदि के लिए जल जरुरी होता है।

जल का उपयोग खाना बनाने के लिए वनस्पति और प्राणी दोनों द्वारा किया जाता है।

जल का उपयोग फसल के लिए सिंचाई के लिए किया जाता है और प्रत्येक जीवित जीव को एक निश्चित मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।

पानी का उपयोग औद्योगिक प्रसंस्करण के लिए किया जाता है। इसी कारण से उद्योग को जल निकाय के समीप लगाया जाता हैं। 

जल का उपयोग का बिद्युत ऊर्जा बनाने के लिए करते है इसके लिए हमें बढे या छोटे बांध का निमार्ण करके जल को एकत्र करते है। 


You may like also:

Previous
Next Post »