Search Post on this Blog

लोक सेवकों के संदर्भ में "जवाबदेही" की प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए। | UPPSC General Studies 4 Mains ETHICS Solutions 2022

 प्रश्न ।

लोक सेवकों के संदर्भ में "जवाबदेही" की प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए। (UPPSC 2022)

उत्तर। 

सिविल सेवक सरकारी नीतियों को लागू करने, सार्वजनिक सेवाओं को जनता तक पहुंचाने, सरकारी प्रणाली में सार्वजनिक विश्वास रखने और सरकारी संस्थानों के कामकाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।


सिविल सेवकों में जवाबदेही सिविल सेवकों के दायित्व को संदर्भित करती है और उन्हें अपने कार्यों, निर्णयों, और नीतियों को जनता और सरकार को जबाब देना पड़ता है।

सिविल सेवकों के संदर्भ में जवाबदेही की बहुत प्रासंगिकता है, कुछ प्रासंगिकता निम्नलिखित हैं-

यह पारदर्शी कामकाज और सार्वजनिक विश्वास रखने के लिए सुनिश्चित करता है; जवाबदेही , सिविल सेवक के कार्य को समीक्षा करता हैं, जो उसे पारदर्शी कामकाज को प्रेरित करता है। लोक सेवक का पारदर्शी कामकाज सार्वजनिक विश्वास को बढ़ाता है। 


कुशलता (दक्षता ) बढ़ाता है; जब सिविल सेवक यह जानते हैं कि उसे अपने कार्यो में होने वाले देरी या गलतियों के लिए जबाब देना पड़ेगा तो वे अपने कार्यों को कुशलता से करते हैं।


भ्रष्टाचार की रोकथाम; सिविल सेवक जानते हैं कि वे अपने कार्यों के लिए जवाबदेह हैं, इससे उन्हें सत्ता या भ्रष्टाचार के दुरुपयोग में शामिल होने से रोकता हैं।


 

अंत में, हम कह सकते हैं कि सिविल सेवकों में जवाबदेही की प्रासंगिकता कई हैं जैसे पारदर्शी कामकाज सुनिश्चित करना, भ्रष्टाचार को कम करना और सरकारी संस्थानों में सार्वजनिक विश्वास बढ़ाना।


You may like also:

Previous
Next Post »