Search Post on this Blog

बस्ती से आप क्या समझते हैं? | कक्षा 7 NCERT - हमारा पर्यावरण (भूगोल) , सामाजिक विज्ञान

प्रश्न। 

बस्ती से आप क्या समझते हैं?

( अध्याय 7: मानवीय पर्यावरण: बस्तियाँ, परिवहन, एवं संचार, कक्षा 7-हमारा पर्यावरण (भूगोल) , सामाजिक विज्ञान )

उत्तर।  

"बस्ती" ऐसी स्थान को कहते है जहां लोग या समुदाय बसते है।  यह मानव बसाव स्थायी या अस्थायी हो सकता हैं। 

किसी वन में जब लोग कुछ दिनों के लिए टेंट लगा कर रहते है तो ऐसे बसाव को अस्थायी बस्ती कहते है। 

स्थायी बस्तियों के उदाहरण में गांव, कस्बे, शहर और मेगासिटीज प्रमुख हैं।


ऐतिहासिक रूप से, भारत में प्रारंभिक मानव बस्ती,  सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के तट पर था। बाद में, यह बसाव गंगा और उसकी सहायक नदियों में स्थानांतरित हो गया। अब, नासा और इसरो जैसे संस्थान चंद्रमा और मंगल पर पहली बस्ती बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


बस्ती आकार और प्रकृति में भिन्न हो सकता है, जैसे बस्ती का आकार छोटे गांवों से लेकर लेकर बड़े शहरों तक [ दिल्ली या मुंबई ] हो सकता है।


बस्तियों में मानव निवास के लिए आवश्यक घरों, बुनियादी ढांचे और आवश्यक सुविधाओं की उपस्थिति होती है।


ये स्थान विभिन्न स्थानों पर विकसित हो सकते हैं, जैसे कि ग्रामीण क्षेत्रों, समुद्र तटों के साथ, जल स्रोतों के पास, या शहरी क्षेत्रों में।


बस्तियां मानव समाज में निवास, आर्थिक गतिविधि और सामाजिक संपर्क के केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »