Search Post on this Blog

अध्याय 6: भारतीय सभ्यता का प्रारंभ 10 बहुविकल्पीय प्रश्न| कक्षा 6, सामाजिक विज्ञान – NEW NCERT) संक्षिप्त सारांश

 1. सभ्यता की एक आवश्यक विशेषता क्या मानी जाती है?

क) शिकार

ख) खानाबदोशी

ग) लेखन प्रणाली

घ) केवल कृषि


उत्तर- ग) लेखन प्रणाली

सभ्यता की एक प्रमुख विशेषता लेखन प्रणाली है, जिससे सूचना का आदान-प्रदान और रिकॉर्डिंग संभव होती है।



2. भारत की सबसे प्राचीन सभ्यता कौन-सी मानी जाती है?

क) मिस्र सभ्यता

ख) हड़प्पा सभ्यता

ग) मेसोपोटामिया सभ्यता

घ) वैदिक सभ्यता



उत्तर- ख) हड़प्पा सभ्यता

हड़प्पा या सिंधु-सरस्वती सभ्यता को भारत की सबसे प्राचीन सभ्यता माना जाता है।


3. सभ्यता की शुरुआत को क्या दर्शाता है?

क) गुफाओं में रहना

ख) पत्थर के औजार

ग) तकनीकी और सामाजिक विकास

घ) केवल पशुपालन



उत्तर- ग) तकनीकी और सामाजिक विकास

सभ्यता की शुरुआत तब मानी जाती है जब समाज तकनीकी, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से विकसित हो।



4. निम्न में से कौन-सी नदी आज 'घग्गर-हाकरा' के नाम से जानी जाती है?

क) रावी

ख) यमुना

ग) सरस्वती

घ) झेलम



उत्तर- ग) सरस्वती

सरस्वती नदी आज मौसमी रूप में 'घग्गर-हाकरा' कहलाती है।



5. धौलावीरा किस राज्य में स्थित है?

क) पंजाब

ख) हरियाणा

ग) गुजरात

घ) राजस्थान


उत्तर- ग) गुजरात

धौलावीरा गुजरात राज्य में स्थित है और यहाँ तीन भागों वाला नगर नियोजन देखा गया है।



6. मोहनजो-दड़ो में महास्नानागार किस प्रयोजन के लिए था?

क) जलाशय

ख) स्नान एवं धार्मिक प्रयोजन 

ग) कपड़े धोने के लिए

घ) सैनिक अभ्यास



उत्तर- ख) स्नान एवं धार्मिक प्रयोजन 

महास्नानागार धार्मिक या विशेष सामाजिक प्रयोजनों के लिए उपयोग में लाया जाता था।


7. हड़प्पा सभ्यता के पतन का एक प्रमुख कारण क्या था?

क) बाहरी आक्रमण

ख) महामारी

ग) जलवायु परिवर्तन

घ) आंतरिक युद्ध


उत्तर- ग) जलवायु परिवर्तन

हड़प्पा सभ्यता के पतन का प्रमुख कारण वर्षा में कमी और सरस्वती नदी का सूखना था।


8. सभ्यता की एक विशेषता जो आज भी हमारे समाज में मौजूद है:

क) जंगली जीवन

ख) लेखन और व्यापार

ग) खानाबदोश जीवन

घ) शिकार और संग्रहण


उत्तर- ख) लेखन और व्यापार

आज भी लेखन प्रणाली और व्यापार हमारे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


9. हड़प्पावासियों के मुख्य खाद्य पदार्थों में क्या शामिल था?

क) केवल मांस

ख) मक्का और आलू

ग) गेहूँ, जौ, चावल

घ) पिज़्ज़ा और पास्ता



उत्तर- ग) गेहूँ, जौ, चावल

हड़प्पावासी गेहूँ, जौ, चावल, दालें, सब्जियाँ आदि का सेवन करते थे।


10. लोथल किस कारण प्रसिद्ध है?

क) पत्थर की मूर्तियाँ

ख) महास्नानागार

ग) समुद्री बंदरगाह

घ) रथों की दौड़


उत्तर- ग) समुद्री बंदरगाह

लोथल गुजरात में स्थित एक समुद्री बंदरगाह था जो हड़प्पा कालीन व्यापार का केंद्र था।

Previous
Next Post »