Search Post on this Blog

अध्याय 6: सिंधु-सरस्वती सभ्यता पर 10 बहुविकल्पीय प्रश्न | कक्षा 6, सामाजिक विज्ञान – NEW NCERT

 1. सिंधु-सरस्वती सभ्यता का पहला उत्खनन कहाँ हुआ था?

क) मोहनजो-दड़ो

ख) धौलावीरा

ग)  हड़प्पा 

घ)  राखीगढ़ी


उत्तर. ग)  हड़प्पा 

सबसे पहला उत्खनन 1920-21 में हड़प्पा (पाकिस्तान) में हुआ था, इसलिए इसे "हड़प्पा सभ्यता" भी कहा जाता है।



2. सरस्वती नदी को आज किस नाम से जाना जाता है?

क) यमुना-घाटी

ख) घग्गर-हाकरा

ग)  ब्रह्मपुत्र

घ)  चंबल



उत्तर. ख) घग्गर-हाकरा

आज सरस्वती नदी को मौसमी नदी के रूप में "घग्गर-हाकरा" कहा जाता है।


3. हड़प्पा सभ्यता का भारत में स्थित प्रमुख बंदरगाह नगर कौन-सा है?

क) मोहनजो-दड़ो

ख) कालीबंगा

ग)  धौलावीरा

घ)  लोथल 


उत्तर. घ)  लोथल 

गुजरात में स्थित लोथल में समुद्री बंदरगाह मिला है, जो व्यापार का केंद्र था।



4. सिंधु-सरस्वती सभ्यता के नगर कितने भागों में विभाजित थे?

क) एक

ख) दो

ग)  तीन

घ)  चार


उत्तर. ख) दो

नगर आमतौर पर दो भागों में बाँटे जाते थे – ऊपरी नगर और निचला नगर।



5. किस नगर में तीन भागों वाला नियोजित नगर मिला है?

क) हड़प्पा

ख) मोहनजो-दड़ो

ग)  धौलावीरा 

घ)  राखीगढ़ी


उत्तर. ग)  धौलावीरा

धौलावीरा (गुजरात) में तीन भागों वाला नगर मिला है – एक विशेष नियोजन के साथ।



6. भारत का पहला नगरीकरण कब हुआ था?

क) 1500 ई.पू.

ख) 2600 ई.पू. 

ग)  500 ई.पू.

घ)  1000 ई.पू.


उत्तर. ख) 2600 ई.पू. 

लगभग 2600 ईसा पूर्व तक गाँव नगरों में बदल गए — यही भारत का पहला नगरीकरण था।



7. किस फसल की खेती सिंधु सभ्यता में सबसे पहले हुई थी?

क) मक्का

ख) गन्ना

ग)  कपास 

घ)  चावल


उत्तर. ग)  कपास 

दुनिया में सबसे पहले कपास की खेती सिंधु सभ्यता में ही की गई थी।



8. मोहनजो-दड़ो में स्थित 'महास्नानागार' किस प्रयोजन से जुड़ा था?

क) खेल

ख) व्यापार

ग)  धार्मिक प्रयोजन

घ)  जल-संचयन


उत्तर. धार्मिक प्रयोजन

यह महास्नानागार धार्मिक या विशेष सामाजिक कार्यों के लिए प्रयोग होता था।




9. सिंधु-सरस्वती सभ्यता के पतन का मुख्य कारण क्या माना जाता है?

क) युद्ध

ख) महामारी

ग)  जलवायु परिवर्तन और सरस्वती नदी का सूखना

घ)  अकाल


उत्तर. ग)  जलवायु परिवर्तन और सरस्वती नदी का सूखना

हड़प्पा सभ्यता के पतन के पीछे वर्षा की कमी और सरस्वती नदी का सूखना मुख्य कारण रहे।


10. व्यापार की पहचान हेतु सिंधु सभ्यता में क्या प्रयोग किया जाता था?

क) सिक्के

ख) हस्ताक्षर

ग)  मुहरें

घ)  चित्र



उत्तर. ग)  मुहरें

हड़प्पावासी व्यापार की पहचान हेतु पशु आकृतियों और लेखन से युक्त मुहरों का प्रयोग करते थे।


Previous
Next Post »