1. "वेद" शब्द का अर्थ क्या है?
क) पूजा
ख) ज्ञान
ग) शक्ति
घ) प्रकृति
उत्तर: ख) ज्ञान
"वेद" शब्द "विद्" धातु से आया है, जिसका अर्थ है 'ज्ञान'। वेद प्राचीन ज्ञान का स्रोत हैं।
2. चार वेदों में से कौन-सा शामिल नहीं है?
क) ऋग्वेद
ख) सामवेद
ग) उपनिषद्
घ) अथर्ववेद
उत्तर: ग) उपनिषद्
चार वेद हैं — ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद, और अथर्ववेद। उपनिषद् वेदों पर आधारित ग्रंथ हैं लेकिन वेदों में से नहीं।
3. प्रथम सहस्राब्दी ईसा पूर्व में कौन-सी नई धाराएँ उभरीं?
क) इस्लाम और सिख धर्म
ख) बौद्ध धर्म और जैन धर्म
ग) ईसाई धर्म और जैन धर्म
घ) हिन्दू धर्म और बौद्ध धर्म
उत्तर: ख) बौद्ध धर्म और जैन धर्म
इस समय बौद्ध धर्म (चार आर्य सत्य, अष्टांगिक मार्ग) और जैन धर्म (अहिंसा, सत्य, आत्म-अनुशासन) विकसित हुए।
4. लोक और जनजातीय परंपराओं का क्या योगदान रहा है?
क) केवल धार्मिक त्योहार
ख) मौखिक संस्कृति से परे कुछ नहीं
ग) भारतीय संस्कृति में विविधता और जीवन के दृष्टिकोण शामिल करना
घ) केवल कृषि पद्धतियाँ
उत्तर: ग) भारतीय संस्कृति में विविधता और जीवन के दृष्टिकोण शामिल करना
लोक और जनजातीय परंपराओं ने गीतों, नृत्यों, कथाओं और त्योहारों के माध्यम से संस्कृति को समृद्ध बनाया।
5. दुख को दूर करने का अष्टांगिक मार्ग किसका हिस्सा है?
क) जैन धर्म
ख) हिंदू धर्म
ग) बौद्ध धर्म
घ) कोई नहीं
उत्तर: ग) बौद्ध धर्म
बौद्ध धर्म में दुख को दूर करने का मार्ग “अष्टांगिक मार्ग” है, जिसमें सही दृष्टिपात, वाणी, कार्य आदि शामिल हैं।
6. जैन धर्म में "अनेकांतवाद" का क्या अर्थ है?
क) केवल एक दृष्टिकोण
ख) सत्य के अनेक पक्ष होते हैं
ग) अहिंसा से दूर रहना
घ) धन का त्याग
उत्तर: ख) सत्य के अनेक पक्ष होते हैं
अनेकांतवाद का अर्थ है कि सत्य की एक ही व्याख्या नहीं, बल्कि कई पहलू होते हैं।
7. "एकम् सत् विप्रा बहुधा वदन्ति" का क्या अर्थ है?
क) सत्य कई प्रकार से कहा जाता है
ख) कई सत्य हो सकते हैं
ग) केवल एक सत्य है
घ) सत्य का कोई अस्तित्व नहीं है
उत्तर: क) सत्य कई प्रकार से कहा जाता है
इसका मतलब है कि सत्य एक है, लेकिन विद्वान उसे विभिन नामों या रूपों में समझते हैं।
8. “वेदों का संदेश” नीचे दिए में से कौन-सा है?
क) केवल पूजा सीखना
ख) जीवन, धर्म, ब्रह्म और संबंधों का ठीक ढंग से समझना
ग) दुनिया की यात्रा करना
घ) केवल भगवान की प्राप्ति
उत्तर: ख) जीवन, धर्म, ब्रह्म और संबंधों का ठीक ढंग से समझना
वेद जीवन, सत्य, धर्म और ब्रह्म से संबंधित मार्गदर्शन देते हैं कि कैसे हम आपस में और प्रकृति के साथ सामंजस्य में रह सकते हैं।
9. बौद्ध और जैन धर्म दोनों में क्या सामान्य मूल्य है?
क) अहिंसा
ख) शक्ति
ग) संपत्ति
घ) वंशवाद
उत्तर: क) अहिंसा
दोनों धर्मों में अहिंसा—किसी को क्षति न पहुँचाने—का विशेष महत्व है।
10. लोक-जनजातीय परंपराएँ किस माध्यम से पीढ़ी-दर-पीढ़ी पहुंचती हैं?
क) लिखित दस्तावेजों
ख) मौखिक रूप में
ग) चित्रों के माध्यम से
घ) टीवी और इंटरनेट से
उत्तर: ख) मौखिक रूप में
लोक और जनजातीय कथाएँ, गीत और कला मौखिक संप्रेषण के माध्यम से संरक्षित और आगे बढ़ते हैं।
ConversionConversion EmoticonEmoticon