प्रश्न:
भारत की विविधता के कौन-से पक्ष सर्वाधिक उल्लेखनीय हैं?
( अध्याय 8 – विविधता में एकता या ‘एक में अनेक’, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )
उत्तर:
भारत एक विशाल और प्राचीन देश है जहाँ प्राकृतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अपार विविधता देखने को मिलती है। यह विविधता भारत की सबसे बड़ी विशेषता है।
इसके कुछ उल्लेखनीय पक्ष इस प्रकार हैं—
1. भाषा और लिपि की विविधता में एकता –
भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 4,635 समुदाय, 325 भाषाएँ और 25 लिपियाँ पाई जाती हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में लोग अपनी-अपनी भाषाएँ बोलते हैं, फिर भी सभी भारतीय एक साझा भावना से जुड़े रहते हैं।
2. भोजन की विविधता में एकता –
देश के अलग-अलग हिस्सों में हजारों तरह के व्यंजन बनाए जाते है, व्यंजनों के बनाने का तरीका और स्वाद अलग-अलग होता है, लेकिन चावल, गेहूँ, जौ, बाजरा, ज्वार, रागी और विभिन्न दालें, ये ज़्यादातर भारतीयों का मुख्य भोजन हैं। यानी इन भोजन में भी "विविधता में एकता" की झलक दिखाई देती है।
3. वस्त्र एवं परिधान की विविधता में एकता–
भारत में पहनावे की अनेक शैलियाँ हैं। साड़ी, धोती, कुर्ता, लहंगा आदि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रूप और शैली में पहने जाते हैं। लेकिन फिर भी, कुछ परिधानों में एक समानता देखी जा सकती है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है — साड़ी। यानी इन वस्त्र एवं परिधान में भी "विविधता में एकता" की झलक दिखाई देती है।
4. त्योहारों की विविधता में एकता –
भारत में लगभग हर माह कोई न कोई त्योहार होता है। जैसे मकर संक्रांति को कहीं पोंगल, कहीं लोहड़ी और कहीं माघ बिहू कहा जाता है। लेकिन दीपावली, ईद, दुर्गा पूजा, गुरुपर्व और छठ पूजा पूरे देश में उत्साह से मनाए जाते हैं। यानी इन त्योहारों की विविधता में भी "विविधता में एकता" की झलक दिखाई देती है।
5. साहित्य और महाकाव्य की विविधता में एकता –
पंचतंत्र, रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथ पूरे भारत की साझा सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनके अनेक भाषाओं में रूपांतरण और लोककथाएँ प्रचलित हैं। इन महाकाव्यों ने भारत और एशिया के विभिन्न हिस्सों को एक सांस्कृतिक सूत्र में बाँधा है।
6. जनजातीय और क्षेत्रीय विविधता –
कई जनजातियाँ (जैसे भील, गोंड, मुण्डा, पूर्वोत्तर और हिमालय क्षेत्र की जातियाँ) अपने लोककथाओं में रामायण या महाभारत को अपने इतिहास से जोड़ती हैं जो भारतीय संस्कृति को और समृद्ध करते हैं।
इन सबके बावजूद भारतवासी अपने को एक राष्ट्र, एक संस्कृति और एक साझा पहचान से जुड़े मानते हैं। यही विविधता और एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon