Search Post on this Blog

भारत को हम कैसे परिभाषित कर सकते हैं? | अध्याय 5, "भारत, अर्थात इंडिया", कक्षा 6, सामाजिक विज्ञान, NEW NCERT

 प्रश्न:

भारत को हम कैसे परिभाषित कर सकते हैं?

(अध्याय 5, "भारत, अर्थात इंडिया", कक्षा 6, सामाजिक विज्ञान, NEW NCERT)

उत्तर:

भारत के इतिहास कई हजारो वर्ष पुराना है, इसलिए इसको परिभाषित करना कठिन है। 


वर्तमान समय में, भारत को एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में परिभाषित किया जाता है। यह एक प्राचीन, विविधताओं से भरा, परंतु एकजुट राष्ट्र है जिसकी निर्धारित सीमाएँ, राज्य, और ज्ञात जनसंख्या है।


इतिहास में भारत को ‘भारतीय उपमहाद्वीप’ कहा जाता था, जिसकी सीमाएँ समय-समय पर बदलती रहीं। भारत के कई नाम रहे हैं जैसे भारतवर्ष, जम्बूद्वीप, हिंदुस्तान, और इंडिया – ये नाम विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों से प्रभावित होकर बने।


ऋग्वेद में इसे ‘सप्त-सैंधव’ (सात नदियों की भूमि) कहा गया, और ‘भारत’ नाम एक वैदिक जनसमूह से जुड़ा है। 

विष्णु पुराण के अनुसार: "जो भूमि समुद्र के उत्तर और हिमालय के दक्षिण में है, वही भारत है।"


भारतीय संविधान में भारत को "India, that is Bharat" कहकर परिभाषित किया गया है।


इस प्रकार, भारत को हम एक ऐसा देश कह सकते हैं:


जिसकी ऐतिहासिक जड़ें बहुत गहरी हैं,


जिसे समय के साथ अलग-अलग नामों से पहचाना गया,


और जो आज एक एकीकृत, लोकतांत्रिक और संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित है।

Previous
Next Post »