Search Post on this Blog

सही अथवा गलत की पहचान कीजिए | अध्याय 5, "भारत, अर्थात इंडिया", कक्षा 6, सामाजिक विज्ञान, NEW NCERT

  प्रश्न:

सही अथवा गलत की पहचान कीजिए

(अध्याय 5, "भारत, अर्थात इंडिया", कक्षा 6, सामाजिक विज्ञान, NEW NCERT)

उत्तर:


  प्रश्न 1. ‘ऋग्वेद’ में भारत के सम्पूर्ण भूगोल का वर्णन किया गया है।

उत्तर: गलत

ऋग्वेद में केवल उत्तर-पश्चिमी भारत (सप्त-सैंधव क्षेत्र) का उल्लेख है, न कि पूरे भारतवर्ष का।


  प्रश्न 2. ‘विष्णु पुराण’ में सम्पूर्ण उपमहाद्वीप का वर्णन किया गया है।

उत्तरः  सही

विष्णु पुराण में भारत को "जो भूमि समुद्र के उत्तर और हिमालय के दक्षिण में है" कहा गया है, जो पूरे उपमहाद्वीप को दर्शाता है।


  प्रश्न 3. अशोक के समय ‘जम्बूद्वीप’ में आज का भारत, अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्र, बांग्लादेश और पाकिस्तान सम्मिलित थे।

उत्तर: सही

अशोक के शिलालेखों में 'जम्बूद्वीप' नाम आया है और उस समय मौर्य साम्राज्य का विस्तार इन क्षेत्रों तक था।


  प्रश्न 4. महाभारत में कश्मीर, कच्छ और केरल समेत कई क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया गया है।

उत्तर: सही

महाभारत में कश्मीर, कुरुक्षेत्र, वंग (बंगाल), प्राग्ज्योतिष (असम), केरल आदि क्षेत्रों का उल्लेख मिलता है।


  प्रश्न 5. ‘हिंदुस्तान’ शब्द‍ का प्रयोग 2000 वर्ष से भी पहले सर्वप्रथम एक यूनानी शिलालेख में किया गया था।

उत्तर : गलत

‘हिंदुस्तान’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लगभग 1800 वर्ष पहले फारसी शिलालेख में हुआ था, न कि यूनानी में।


  प्रश्न 6. प्राचीन फारसी में ‘हिंदू’ शब्द का उपयोग हिंदू धर्म के लिए किया गया है।

उत्तर :  गलत

हिंदू’ शब्द पहले केवल भौगोलिक पहचान के लिए था — सिंधु नदी के पार रहने वालों के लिए, न कि धार्मिक संदर्भ में।


  प्रश्न 7. विदेशी यात्रियों द्वारा इंडिया को ‘भारत’ नाम दिया गया।

उत्तर : गलत

विदेशी यात्रियों ने 'यिंतु / तियन्जू , India', 'Indoi', 'Hind' जैसे नाम दिए; ‘भारत’ नाम भारतीय स्रोतों से आया है।

Previous
Next Post »