प्रश्न।
कक्षा में आंद्रे बेते के कथन पर विचार-विमर्श कीजिए।
( अध्याय 7 भारत की सांस्कृतिक जड़ें , कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )
उत्तर।
भारतीय समाजशास्त्री आंद्रे बेते ने कहा कि भारत में बहुत सारी जातियाँ और जनजातियाँ रहती हैं। ये लोग बहुत पुराने समय से एक-दूसरे के धर्म और रीति-रिवाजों को प्रभावित करते रहे हैं।
उदाहरण के लिए —
जनजातीय धर्म (जैसे आदिवासियों के पूजा-पाठ और प्रकृति की पूजा) पर हिंदू धर्म का असर पड़ा है।
कई हिंदू त्योहारों और देवी-देवताओं की पूजा में प्रकृति, पेड़-पौधों और जानवरों का महत्व है, जो जनजातीय मान्यताओं से आया है।
झारखंड और ओडिशा के आदिवासी धरती माँ की पूजा करते हैं, जिसे हिंदू धर्म में पृथ्वी देवी के रूप में देखा जाता है।
हिन्दू धर्म के कई त्यौहार जैसे दिवाली , दशहरा , और होली , जनजातीय समुदाय द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।
हिंदू दर्शन और जनजातीय धर्मों के बीच यह संपर्क केवल एकतरफा नहीं था — जहाँ जनजातीय परंपराएँ हिंदू धर्म में घुलीं, वहीं हिंदू धार्मिक विचार भी जनजातीय विश्वासों में समा गए।
इसका नतीजा यह हुआ कि भारत की सांस्कृतिक जड़ें और भी समृद्ध और विविध हो गईं।
ConversionConversion EmoticonEmoticon