प्रश्न।
"लोकतंत्र" का अर्थ क्या है यह क्यों महत्वपूर्ण है?
(अध्याय 10 : आधारभूत लोकतंत्र — भाग 1: शासन , कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )
उत्तर।
"लोकतंत्र" शब्द अंग्रेज़ी के Democracy से लिया गया है।
यह ग्रीक भाषा के दो शब्दों से बना है—
Demos = लोग
Kratos = शासन या शक्ति
इस प्रकार लोकतंत्र का शाब्दिक अर्थ है – “लोगों का शासन”।
सरल शब्दों में:
लोकतंत्र ऐसी शासन-व्यवस्था है जिसमें शासन की शक्ति जनता के हाथ में होती है। जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनकर शासन करती है।
भारत में लोकतंत्र:
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
यहाँ 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार है।
नागरिक अपने प्रतिनिधियों (विधायक, सांसद) को चुनते हैं, जो उनकी ओर से निर्णय लेते हैं।
इसलिए भारत में "जन प्रतिनिधि" आधारित लोकतंत्र है।
लोकतंत्र क्यों महत्वपूर्ण है?
लोकतंत्र निम्न कारणों से महत्वपूर्ण है -
1. जनता की भागीदारी सुनिश्चित करता है-
लोकतंत्र में जनता को शासन में भाग लेने का अवसर मिलता है।
वे मतदान कर अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं।
2. जनता की इच्छाओं और समस्याओं को महत्व देता है-
चुने गए प्रतिनिधि जनता की समस्याएँ सुनते और उनका समाधान करते हैं।
सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है।
3. समानता और न्याय स्थापित करता है-
लोकतंत्र में सभी नागरिकों को समान मतदान अधिकार प्राप्त हैं।
जाति, धर्म, भाषा, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता।
4. स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा करता है-
लोकतंत्र नागरिकों के मौलिक अधिकारों (बोलने, सोचने, शिक्षा, धर्म की स्वतंत्रता आदि) की रक्षा करता है।
5. जनकल्याण और विकास में सहायक-
लोकतांत्रिक सरकार जनता की भलाई के लिए योजनाएँ बनाती है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराती है।
निष्कर्ष:
लोकतंत्र का अर्थ है “जनता का शासन, जनता द्वारा, जनता के लिए”।
यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें—
- नागरिक शासन में भाग लेते हैं,
- समानता और न्याय की सुरक्षा मिलती है,
- नागरिको की अधिकारों की रक्षा होती है,
- देश के विकास में जनता सक्रिय रूप से शामिल होती है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon