प्रश्न।
हमें सरकार की आवश्यकता क्यों होती है?
(अध्याय 10 : आधारभूत लोकतंत्र — भाग 1: शासन , कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )
उत्तर।
मनुष्य दीर्घकाल से समाज में रहते हैं क्योंकि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। जब बहुत से लोग साथ रहते हैं तो असहमति और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि समाज में कोई नियम न हों तो अराजकता फैल जाएगी। ऐसी स्थिति में समाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए नियमों और व्यवस्था की आवश्यकता होती है।
इन नियमों को बनाना और उनका पालन करवाने की पूरी प्रक्रिया को ही ‘शासन’ (Governance) कहते हैं।
शासन के प्रक्रिया को संचालित करने का कार्य सरकार करती है तथा सरकार कुछ व्यक्तियों या संस्थाओ का समूह हो सकता है।
हमें सरकार की आवश्यकता निम्न कारण से होती है-
1. समाज में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए:
बिना सरकार के लोग अपने मन से काम करेंगे और समाज में अराजकता फैलाएंगे।
उदाहरण: यदि सड़क पर ट्रैफिक नियम न हों तो दुर्घटनाएँ होंगी।
इसलिए सरकार नियम बनाकर समाज में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखती है।
2. नागरिकों की सुरक्षा के लिए:
सरकार कानून-व्यवस्था की देखरेख करती है।
पुलिस, सेना और प्रशासन नागरिकों की रक्षा करते हैं।
यदि सरकार न हो तो लोग असुरक्षित महसूस करेंगे।
3. न्याय और समानता सुनिश्चित करने के लिए:
न्यायपालिका यह तय करती है कि कानून तोड़ा गया है या नहीं।
अपराध करने वालों को दंड दिया जाता है और निर्दोष को सुरक्षा।
इससे समाज में न्याय और समानता बनी रहती है।
4. जनहितकारी कार्यों के लिए:
सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराती है।
आपदा (जैसे बाढ़, भूकंप) के समय सरकार राहत और सहायता पहुँचाती है।
इससे नागरिकों का जीवन आसान और सुरक्षित बनता है।
5. देश की एकता और विकास के लिए:
केंद्र सरकार रक्षा, विदेश नीति, संचार, मुद्रा जैसी राष्ट्रीय विषयों को संभालती है।
राज्य और स्थानीय सरकारें अपने-अपने स्तर पर विकास कार्य करती हैं।
इस तरह देश की एकता और प्रगति बनी रहती है।
निष्कर्ष:
बिना सरकार के समाज में अव्यवस्था और अराजकता फैल जाएगी और समाज तथा राष्ट्र का विकास थम जायेगा।
ConversionConversion EmoticonEmoticon