Search Post on this Blog

MCQs on विदेशियों ने इंडिया नाम कैसे रखा | अध्याय 5: भारत, अर्थात इंडिया | Class 6 Social Science New NCERT

विदेशियों ने इंडिया नाम कैसे रखा “ पर 10 बहुविकल्पीय प्रश्न


1. 'हिंद' या 'हिंदू' शब्द की उत्पत्ति किससे हुई है?

क)    गंगा नदी से

ख)    सिंधु नदी से

ग)    यमुना नदी से

घ)    गोदावरी नदी से



उत्तर: ख)    सिंधु नदी से

फारसियों ने सिंधु नदी को 'हिंद' कहा, जो आगे चलकर 'हिंदू' या 'हिंदुस्तान' बना।



2. 'हिंदू' शब्द प्राचीन फारसी में किस अर्थ में प्रयोग होता था?

क)    एक धर्म के लिए

ख)    एक जाति के लिए

ग)    एक भूगोलिक क्षेत्र के लिए

घ)    किसी राजा के नाम के लिए



उत्तर: ग)    एक भूगोलिक क्षेत्र के लिए

उस समय 'हिंदू' शब्द केवल स्थान (सिंधु क्षेत्र) को दर्शाने के लिए था, न कि किसी धर्म को।



3. यूनानियों ने भारत को किस नाम से पुकारा?

क)    इंडिया

ख)    हिंदुस्तान

ग)    इंडोई / इंडिके

घ)    यिंदू



उत्तर: ग)    इंडोई / इंडिके

यूनानियों ने फारसी 'हिंद' शब्द से 'ह' हटा कर 'इंडोई' या 'इंडिके' कहा क्योंकि यूनानी भाषा में 'ह' नहीं होता।




4. 'हिंदुस्तान' शब्द सबसे पहले कहाँ मिला?

क)    संस्कृत ग्रंथ में

ख)    अंग्रेज़ी दस्तावेज़ में

ग)    फारसी शिलालेख में

घ)    चीनी ग्रंथ में



उत्तर: ग)    फारसी शिलालेख में

'हिंदुस्तान' शब्द लगभग 1800 साल पहले एक फारसी शिलालेख में पाया गया।




5. चीनियों ने भारत को क्या नाम दिया था?

क)    इंडिया

ख)    तियन्जू / यिंतु

ग)    हिंद

घ)    सिंधुस्थान



उत्तर: ख)    तियन्जू / यिंतु

चीनी ग्रंथों में भारत को 'यिंतु' और 'तियन्जू' कहा गया, जो सिंधु से निकले शब्द हैं।




6. ‘तियन्जू’ शब्द का विशेष अर्थ क्या था?

क)    समृद्ध देश

ख)    शत्रु देश

ग)    स्वर्ग तुल्य स्वामी की भूमि

घ)    बंजर भूमि



उत्तर: ग)    स्वर्ग तुल्य स्वामी की भूमि

यह दर्शाता है कि चीनियों के लिए भारत एक पवित्र भूमि थी, विशेषकर बुद्ध के कारण।



7. ज़ुआनज़ैंग किस देश के यात्री थे?

क)    फारस

ख)    यूनान

ग)    चीन

घ)    अरब



उत्तर: ग)    चीन

ज़ुआनज़ैंग 7वीं सदी के प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु और यात्री थे, जिन्होंने भारत की यात्रा की।

ज़ुआनज़ांग का एक और नाम ह्वेन त्सांग (Xuanzang) है।



8. ज़ुआनज़ैंग भारत में कितने वर्षों तक रहे थे?

क)    7 वर्ष

ख)    10 वर्ष

ग)    17 वर्ष

घ)    5 वर्ष




उत्तर: ग)    17 वर्ष

उन्होंने भारत में 17 वर्षों तक अध्ययन और भ्रमण किया तथा बौद्ध ग्रंथों का संग्रह किया।



9. अंग्रेज़ों ने भारत को किस नाम से पहचाना?

क)    हिंद

ख)    तियन्जू

ग)    इंडिया

घ)    हिंदुस्तान



उत्तर: ग)    इंडिया

अंग्रेज़ों ने यूनानी और फारसी शब्दों से 'इंडिया' नाम को अपनाया और आधिकारिक रूप से प्रयोग किया।



10. किस नदी के नाम से भारत को विदेशी नाम दिए गए?

क)    यमुना

ख)    गंगा

ग)    नर्मदा

घ)    सिंधु


उत्तर: घ)    सिंधु

भारत को 'हिंद', 'हिंदू', 'इंडोई', 'इंडिया', 'यिंतु' आदि नाम सिंधु नदी के आधार पर ही दिए गए।

Previous
Next Post »