भारतीयों ने भारत नाम कैसे दिया?
1. आज के भारत को किस रूप में पहचाना जाता है?
क) प्राचीन सभ्यता
ख) उपमहाद्वीप
ग) आधुनिक राष्ट्र
घ) बस्ती समूह
उत्तर: ग) आधुनिक राष्ट्र
वर्तमान भारत की सीमाएँ, राज्य और जनसंख्या स्पष्ट हैं, इसलिए इसे आधुनिक राष्ट्र कहा गया है।
2. ‘सप्त-सैंधव’ शब्द का क्या अर्थ है?
क) सात पर्वत
ख) सात नगर
ग) सात नदियों की भूमि
घ) सात राज्यों का समूह
उत्तर: ग) सात नदियों की भूमि
‘सप्त-सैंधव’ शब्द ऋग्वेद में आया है, जो सिंधु नदी क्षेत्र की सात नदियों को दर्शाता है।
3. भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ कौन-सा है?
क) महाभारत
ख) रामायण
ग) ऋग्वेद
घ) विष्णु पुराण
उत्तर: ग) ऋग्वेद
ऋग्वेद भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ है, जिसमें भारतवर्ष के सबसे पुराने उल्लेख मिलते हैं।
4. महाभारत में भारत के किन क्षेत्रों का उल्लेख मिलता है?
क) केवल उत्तर भारत
ख) केवल दक्षिण भारत
ग) अनेक क्षेत्रों का
घ) केवल मध्य भारत
उत्तर: ग) अनेक क्षेत्रों का
महाभारत में कश्मीर, कुरुक्षेत्र, वंग, प्राग्ज्योतिष, केरल आदि क्षेत्रों का वर्णन है।
5. 'जम्बूद्वीप' शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
क) आमों का देश
ख) चावल का क्षेत्र
ग) जामुन वृक्ष के फल का द्वीप
घ) समुद्र से घिरा देश
उत्तर: ग) जामुन वृक्ष के फल का द्वीप
‘जम्बूद्वीप’ शब्द भारत के लिए उपयोग हुआ और इसका अर्थ जामुन वृक्ष से जुड़ा द्वीप है।
6. सम्राट अशोक के किस शिलालेख में 'जम्बूद्वीप' शब्द आया है?
क) बोधगया शिलालेख
ख) कंधार शिलालेख
ग) सहसराम लघु शिलालेख
घ) दिल्ली शिलालेख
उत्तर: ग) सहसराम लघु शिलालेख
अशोक ने अपने एक शिलालेख ( सहसराम लघु शिलालेख ) में पूरे भारत के लिए ‘जम्बूद्वीप’ शब्द का प्रयोग किया।
7. विष्णु पुराण के अनुसार ‘भारत’ की सीमाएँ क्या हैं?
क) गंगा से सिंधु तक
ख) समुद्र के उत्तर से हिमालय के दक्षिण तक
ग) केवल दक्षिण भारत
घ) सिंधु नदी से पूर्व तक
उत्तर: ख) समुद्र के उत्तर से हिमालय के दक्षिण तक
विष्णु पुराण में भारत को समुद्र के उत्तर और हिमालय के दक्षिण में स्थित बताया गया है।
8. भारत को ‘भारतवर्ष’ नाम किस आधार पर मिला?
क) राजा अशोक के नाम पर
ख) ऋग्वेद में वर्णित ‘भरत’ नाम के कारण
ग) विदेशियों द्वारा
घ) तमिल साहित्य से
उत्तर: ख) ऋग्वेद में वर्णित ‘भरत’ नाम के कारण
‘भारतवर्ष’ नाम ऋग्वेद में वर्णित ‘भरत’ नामक वैदिक जन से आया।
9. संविधान में भारत को किस तरह लिखा गया है?
क) इंडिया
ख) हिंदुस्तान
ग) इंडिया, दैट इज़ भारत
घ) भारतभूमि
उत्तर: ग) इंडिया, दैट इज़ भारत
भारतीय संविधान की शुरुआत “India, that is Bharat” से होती है।
10. प्राचीन तमिल साहित्य में किस राजा की सीमा केप कुमारी से हिमालय तक बताई गई है?
क) अशोक
ख) भरत
ग) अरियार
घ) चंद्रगुप्त
उत्तर: ग) अरियार ( एक दक्षिण भारतीय राजा)
2000 वर्ष पूर्व की एक तमिल कविता में एक राजा का उल्लेख है जिसकी सीमाएँ दक्षिण केप कुमारी से लेकर उत्तर में हिमालय तक फैली थीं।
ConversionConversion EmoticonEmoticon