प्रश्न।
सभ्यता क्या है? भारतीय उपमहाद्वीप की आरंभिक सभ्यता कौन-सी थी? उसकी मुख्य उपलब्धिया क्या थीं?
( अध्याय 6 , कक्षा 6, सामाजिक विज्ञान – NEW NCERT)
उत्तर।
सभ्यता क्या है?
सभ्यता एक समाज की उन्नत अवस्था होती है, जिसमें शासन व्यवस्था, नगरों का विकास, व्यापार, लेखन प्रणाली, शिल्प, सांस्कृतिक विचार और कृषि उत्पादन जैसी विशेषताएँ होती हैं।
यह वह अवस्था है जब मानव समाज तकनीकी, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से विकसित होता है।
भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे प्राचीन सभ्यता सिंधु-सरस्वती सभ्यता (जिसे हड़प्पा सभ्यता भी कहते हैं) थी।
यह सभ्यता लगभग 4600 वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई थी।
सिंधु-सरस्वती सभ्यता की मुख्य उपलब्धियाँ :
- नगरीकरण (Urban Planning)( योजनाबद्ध नगर, ऊपरी और निचले नगर, चौड़ी ग्रिडनुमा सड़कें, पक्की ईंटों के मकान)
- जल प्रबंधन और स्वच्छता ( विकसित नाली तंत्र, कुएँ, जलाशय, आदि )
- स्नानघर, महास्नानागार (मोहनजो-दड़ो)
- कृषि और पशुपालन (गेहूं, जौ, चावल, दालें, आदि )
- कपास की खेती (विश्व में पहली बार)
- शिल्प और व्यापार (तांबे के औजार, मनके, आभूषण)
- आंतरिक और समुद्री व्यापार (लोथल बंदरगाह)
- मुहरें (लेखन व पशु आकृति के साथ)
- लेखन प्रणाली (चित्रलिपि - हालाँकि अभी पूरी तरह पढ़ी नहीं जा सकी है)
- शांतिपूर्ण समाज ( युद्ध के प्रमाण नहीं)
ConversionConversion EmoticonEmoticon