प्रश्न।
‘शासन’ का अर्थ क्या है?
(अध्याय 10 : आधारभूत लोकतंत्र — भाग 1: शासन , कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान )
उत्तर।
लम्बे समय से मनुष्य समाज में रहता आया है। जब बहुत से लोग मिलकर समाज में रहते हैं तो असहमति, विवाद और अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति में समाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए नियमों और व्यवस्था की आवश्यकता होती है।
इन नियमों को बनाना और उनका पालन करवाने की पूरी प्रक्रिया को ही ‘शासन’ (Governance) कहते हैं।
शासन के प्रक्रिया को संचालित करने का कार्य सरकार करती है और सरकार कुछ व्यक्तियों या संस्थाओ का समूह होता है।
आइए शासन के बारे थोड़ा विस्तार से पढ़ते है -
1. शासन की आवश्यकता क्यों है?
यदि लोग अपने मन से काम करेंगे तो समाज में अराजकता (अव्यवस्था) फैल जाएगी।
उदाहरण:
सड़क पर यदि कोई ट्रैफिक नियम न माने तो दुर्घटनाएँ होंगी।
विद्यालय में यदि नियम न हों तो पढ़ाई नहीं हो पाएगी।
इसलिए शासन व्यवस्था समाज में अनुशासन और सहयोग बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
2. शासन का कार्य:
नियम बनाना
नियमों का पालन करवाना
नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना
समाज में शांति, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना
3. शासन और सरकार का संबंध:
शासन एक प्रक्रिया है जिसमें नियम और व्यवस्था बनाए रखने का काम होता है।
सरकार वह संस्था/समूह है जो शासन को लागू करती है।
उदाहरण: विधायिका कानून बनाती है, कार्यपालिका उन्हें लागू करती है और न्यायपालिका कानून का पालन जाँचती है।
‘शासन’ का अर्थ है समाज में नियम बनाकर उन्हें लागू करना और उनके पालन को सुनिश्चित करना, ताकि समाज में शांति, व्यवस्था और सहयोग बना रहे।
ConversionConversion EmoticonEmoticon