Search Post on this Blog

स्वयं परखिए — लोकतंत्र का क्या अर्थ है? प्रत्यक्ष लोकतंत्र और प्रतिनिधि लोकतंत्र के बीच क्या अंतर है?

 प्रश्न :

स्वयं परखिए — लोकतंत्र का क्या अर्थ है? प्रत्यक्ष लोकतंत्र और प्रतिनिधि लोकतंत्र के बीच क्या अंतर है?

(अध्याय 10 : आधारभूत लोकतंत्र — भाग 1: शासन , कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )

उत्तर। 

"लोकतंत्र" शब्द ग्रीक भाषा के डेमोक्रेसी शब्द से बना है। 

डेमोक्रेसी= डेमोस + क्रेटोस;

डेमोस का मतलब लोग और क्रेटोस का मतलब शासन प्रणाली या तंत्र या शक्ति से है। 

"लोकतंत्र" शाब्दिक अर्थ है — “लोगों का शासन या गणतंत्र या लोक शासन”।

लोकतंत्र ऐसी शासन-व्यवस्था है जिसमें शासन की शक्ति जनता के हाथों में होती है।


लोकतंत्र सामान्यतः दो प्रकार के है -

  • प्रत्यक्ष लोकतंत्र
  • प्रतिनिधि लोकतंत्र 


प्रत्यक्ष लोकतंत्र (Direct Democracy):

प्रत्यक्ष लोकतंत्र में सभी नागरिक सीधे शासन में भाग लेते हैं। यानि वे स्वयं कानून बनाने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं।

लेकिन यह ब्यवस्था भारत जैसे विशाल जनसँख्या वाले देश के लिए संभव नहीं है। 

यह व्यवस्था छोटे नगर-राज्यों या जनसंख्या कम होने वाले क्षेत्रों में संभव है।

उदाहरण: स्विट्ज़रलैंड में प्रत्यक्ष लोकतंत्र है।


प्रतिनिधि लोकतंत्र (Representative Democracy):

बड़ी जनसंख्या वाले देशों में सभी नागरिकों का सीधे शासन करना संभव नहीं होता।

ऐसे में नागरिक अपने प्रतिनिधियों (जैसे सांसद, विधायक) का चुनाव करते हैं।

ये प्रतिनिधि जनता की ओर से कानून बनाते और निर्णय लेते हैं।

भारत में यही व्यवस्था है, इसलिए भारत को प्रतिनिधि लोकतंत्र कहा जाता है।


प्रत्यक्ष और प्रतिनिधि लोकतंत्र में अंतर निम्न लिखित है :

1. परिभाषा: प्रत्यक्ष लोकतंत्र में नागरिक सीधे शासन में भाग लेते हैं जबकि प्रतिनिधि लोकतंत्र में नागरिक अपने चुने प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन करते हैं।

2. प्रक्रिया: प्रत्यक्ष लोकतंत्र में सभी नागरिक मिलकर कानून और निर्णय बनाते हैं जबकि प्रतिनिधि लोकतंत्र में संसद/विधानसभा में कानून और निर्णय लेते हैं।

3. उपयुक्तता: प्रत्यक्ष लोकतंत्र केवल छोटी जनसंख्या वाले देशों/राज्यों में संभव है जबकि बड़ी जनसंख्या वाले देशों में प्रतिनिधि लोकतंत्र आवश्यक है।

4. उदाहरण: स्विट्ज़रलैंड में प्रत्यक्ष लोकतंत्र है जबकि भारत, अमेरिका, ब्रिटेन आदि में प्रतिनिधि लोकतंत्र है।

Previous
Next Post »