Search Post on this Blog

वेद क्या हैं? इनका संदेश क्या है? | कक्षा 6, सामाजिक विज्ञान NEW NCERT

 प्रश्न। 

वेद क्या हैं? इनका संदेश क्या है?

( अध्याय 7  भारत की सांस्कृतिक जड़ें , कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )

उत्तर ।

"वेद" शब्द का शाब्दिक अर्थ है — "ज्ञान"। 

यह संस्कृत की "विद्" धातु से बना है, जिसका मतलब होता है "जानना" या "सीखना"।

वेद प्राचीन ग्रंथ हैं, जिन्हें ज्ञान का भंडार माना जाता है। ये चार हैं — ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद। इनमे सबसे पुराना वेद ऋग्वेद है। 


वेद का संदेश:

वेद जीवन को सही ढंग से जीने का मार्ग बताते हैं। इनका संदेश है — सत्य, धर्म और प्रकृति के साथ सामंजस्य रखना, आपसी एकता और सभी के कल्याण के लिए काम करना।


1. ऋग्वेद:

ऋग्वेद देवताओं के प्रति आस्था, प्रकृति के साथ सामंजस्य, प्रार्थना और आपसी एकता का सन्देश देता है। इसमें इंद्र, अग्नि, वरुण, उषा जैसे देवताओं की स्तुति और "सत्य एक है, विद्वान उसे कई नामों से पुकारते हैं" जैसा विचार मिलता है।


2. सामवेद:

सामवेद हमें बताता है कि संगीत और भक्ति हमारी जीवन में होनी चाहिए, यह हमारे जीवन में शांति प्रदान करता है । इसमें ऋग्वेद के मंत्रों को गाकर प्रस्तुत करने की परंपरा है, जो मन की शांति और आध्यात्मिक अनुभव पर जोर देती है। 


3. यजुर्वेद:

यजुर्वेद यज्ञ और अनुष्ठानों के माध्यम से समाज और प्रकृति का कल्याण का सन्देश देता है। यह सही विधि से कर्म करने और सामूहिक भलाई के लिए कार्य करने पर बल देता है।


4. अथर्ववेद:

अथर्ववेद रोज़मर्रा के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और सुरक्षा का सन्देश देता है। इसमें घरेलू जीवन, स्वास्थ्य, रोग-निवारण और बुरी शक्तियों से बचाव के मंत्र शामिल हैं, जो व्यावहारिक जीवन में शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं।

Previous
Next Post »