प्रश्न :
लोग विभिन्न प्रकार की किन-किन गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं?
( अध्याय 13 : कार्य का महत्त्व, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )
उत्तर।
लोग सामान्यतः दो प्रकार गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं:
- आर्थिक गतिविधियाँ (Economic Activities)
- गैर-आर्थिक गतिविधियाँ (Non-Economic Activities)
आर्थिक गतिविधियाँ (Economic Activities)
वे गतिविधियाँ जिनमें धन, मुद्रा या वस्तु का मौद्रिक मूल्य सम्मिलित होता है, आर्थिक गतिविधियाँ कहलाता है। इसके उद्देश्य आय या संपत्ति अर्जित करना होता है।
आर्थिक गतिविधियाँ के उदाहरण निम्नलिखित है :
- व्यापारी द्वारा सामान बेचना।
- किसान द्वारा फसल बेचना।
- चालक द्वारा माल ढोना।
- वकील द्वारा शुल्क लेना।
- मजदूर द्वारा कारखाने में काम करना।
गैर-आर्थिक गतिविधियाँ (Non-Economic Activities)
वे गतिविधियाँ जिनमें आय अर्जित नहीं होती, बल्कि इन्हें प्रेम, सेवा, कर्तव्य या आदर की भावना से किया जाता है, गैर-आर्थिक गतिविधियाँ कहलाता है।
गैर-आर्थिक गतिविधियाँ के उदाहरण निम्नलिखित है :
- माता-पिता द्वारा परिवार के लिए भोजन बनाना ( कर्तव्य )।
- बच्चों की पढ़ाई में सहायता करना ( कर्तव्य )
- बुज़ुर्गों की सेवा करना ( सेवा कर्म )
- परिवार के काम में मदद करना ( कर्तव्य )
- सामुदायिक सेवा जैसे — गुरुद्वारे में लंगर, स्वच्छ भारत अभियान, वृक्षारोपण आदि।
निष्कर्ष:
लोग अपनी आवश्यकताओं, कर्तव्यों और भावनाओं के आधार पर आर्थिक गतिविधियों (आय कमाने के लिए) और गैर-आर्थिक गतिविधियों (सेवा व कर्तव्य निभाने के लिए) में सम्मिलित होते हैं।

ConversionConversion EmoticonEmoticon