प्रश्न :
हमारे दैनिक जीवन में गतिविधियों ( आर्थिक गतिविधियाँ, गैर-आर्थिक गतिविधियाँ ) क्या योगदान है?
( अध्याय 13 : कार्य का महत्त्व, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )
उत्तर।
हमारे दैनिक जीवन में आर्थिक गतिविधियों का योगदान:
आर्थिक गतिविधियों का निम्नलिखित योगदान है -
1. जीवन-यापन के साधन:
आर्थिक गतिविधियाँ लोगों को आय और रोज़गार प्रदान करती हैं, जो दैनिक जीवन में आवश्यकताओं की पूर्ति जैसे भोजन, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि उपलब्ध कराती हैं।
2. विकास और प्रगति:
आर्थिक गतिविधियाँ से उत्पादन, व्यापार और सेवाओं बढ़ती है जिससे परिवार व समाज की आर्थिक प्रगति होती है।
उदाहरण: किसान द्वारा फसल बेचना, दुकानदार द्वारा सामान बेचना, शिक्षक या वकील द्वारा शुल्क लेना, ये सब समाज को प्रगति करते है।
हमारे दैनिक जीवन में गैर-आर्थिक गतिविधियों का योगदान:
गैर-आर्थिक गतिविधियों का निम्नलिखित योगदान है:
1. सेवा और सहयोग:
गैर- आर्थिक गतिविधियाँ परिवार और समाज में प्रेम, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ाती हैं, जिससे समाज में एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
2. नैतिक और मानवीय मूल्य:
नि:स्वार्थ कार्य जैसे बुज़ुर्गों की सेवा, बच्चों को पढ़ाना, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान समाज को स्वस्थ और बेहतर बनाते हैं। इससे समाज में आदर्श स्थापित होता है।
निष्कर्ष:
हमारे दैनिक जीवन में आर्थिक गतिविधियाँ जीवन की भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करती हैं, जबकि गैर-आर्थिक गतिविधियाँ समाज में सहयोग, सेवा और मानवीय मूल्यों को विकसित करती हैं। दोनों मिलकर हमारे जीवन को संतुलित और सार्थक बनाती हैं।

ConversionConversion EmoticonEmoticon