प्र.1 हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
क) 10 जनवरी
ख) 14 सितम्बर
ग) 26 जनवरी
घ) 15 अगस्त
उत्तर: ख) 14 सितम्बर
14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया, उसी दिन की स्मृति में हर वर्ष हिन्दी दिवस मनाया जाता है।
प्र.2 किस वर्ष संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा घोषित किया?
क) 1947
ख) 1948
ग) 1949
घ. 1950
उत्तर: ग) 1949
14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिन्दी को भारत की राजभाषा स्वीकार किया।
प्र.3 भारतीय संविधान की कौन-सी धारा राजभाषा से संबंधित है?
क) धारा 370
ख) धारा 343
ग) धारा 356
घ) धारा 324
उत्तर: ख) धारा 343
अनुच्छेद 343 में देवनागरी लिपि में हिन्दी को संघ की राजभाषा बताया गया है।
प्र.4. कब से हर वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस जाता है?
क) 1949
ख) 1950
ग) 1952
घ) 1953
उत्तर: घ) 1953
1953 से 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाना आरंभ हुआ।
प्र.5. हिन्दी दिवस के अवसर पर किस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं?
क) कवि सम्मेलन
ख) निबंध प्रतियोगिता
ग) वाद-विवाद
घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर: घ) उपर्युक्त सभी
हिन्दी दिवस पर भाषण, निबंध, कविता, वाद-विवाद आदि विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित होती हैं।
प्र.6. राजभाषा नियम 1976 के अनुसार, "हिन्दी में प्रवीणता" किस स्थिति में मानी जाएगी?
क) यदि कर्मचारी ने मैट्रिक या उससे उच्च परीक्षा हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण की है
ख) यदि कर्मचारी ने स्नातक परीक्षा में हिन्दी विषय लिया है
ग) यदि कर्मचारी ने नियत प्रपत्र में घोषणा की है कि उसे हिन्दी में प्रवीणता है
घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर: घ) उपर्युक्त सभी
नियम 9 में स्पष्ट है कि हिन्दी माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण करना, स्नातक स्तर पर हिन्दी विषय लेना, या प्रपत्र में घोषणा करना — इन सभी स्थितियों में कर्मचारी को हिन्दी में प्रवीण माना जाएगा।
प्र.7. संविधान के अनुसार 15 वर्षों के भीतर, हिन्दी को कब तक लागू करना था?
क) 1965
ख) 1967
ग) 1969
घ) 1973
उत्तर: क) 1965
संविधान के अनुसार 1965 तक हिन्दी का प्रयोग प्रशासनिक, न्यायिक और अन्य कार्यों में अनिवार्य किया जाना था।
प्र.8 हिन्दी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
क) हिन्दी साहित्य का प्रचार
ख) राजभाषा हिन्दी का संवर्धन
ग) विद्यार्थियों को प्रेरित करना
घ) हिन्दी फिल्मों का प्रचार
उत्तर: ख.) राजभाषा हिन्दी का संवर्धन
हिन्दी दिवस मनाने का उद्देश्य हिन्दी को राजभाषा के रूप में सशक्त और लोकप्रिय बनाना है।
प्र.9. हिन्दी दिवस पर कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है?
क) साहित्य अकादमी पुरस्कार
ख. राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
ग) पद्मश्री
घ) नोबेल पुरस्कार
उत्तर: ख) राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
हिंदी दिवस पर मुख्य रूप से दो प्रमुख पुरस्कार दिए जाते हैं: राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार.
प्र.10. विश्व हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
क) 14 सितम्बर
ख) 10 जनवरी
ग) 12 मार्च
घ) 26 जनवरी
उत्तर: ख) 10 जनवरी
10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है।
साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। 1975 से भारत, मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
प्र.11. पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन कब और कहाँ आयोजित हुआ था?
क) 1975, नागपुर
ख) 1950, दिल्ली
ग) 1965, लखनऊ
घ) 1980, भोपाल
उत्तर: क) 1975, नागपुर
पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था।
प्र.12. विश्व हिन्दी दिवस कब से मनाया जाने लगा?
क) 2004
ख) 2006
ग) 2010
घ) 2015
उत्तर: ख) 2006
2006 से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है।
प्र.13. विश्व हिन्दी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
क) हिन्दी फिल्मों का प्रचार
ख) विश्वभर में हिन्दी भाषा का प्रसार
ग) हिन्दी साहित्य की बिक्री
घ) विद्यालयी पाठ्यक्रम बढ़ाना
उत्तर: ख) विश्वभर में हिन्दी भाषा का प्रसार
विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य विश्व स्तर पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।
प्र.14. लगभग कितने प्रतिशत भारतीय की हिंदी अपनी मातृभाषा है?
क) 20
ख) 30
ग) 34
घ) 44
उत्तर: घ) 44
2011 की जनगणना के अनुसार, लगभग 43.63% भारतीय लोगों ने हिंदी को अपनी मातृभाषा बताया था, विश्व स्तर पर हिन्दी 50 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है।
प्र.15. विश्व हिन्दी दिवस कौन-सा मंत्रालय आयोजित करता है?
क) गृह मंत्रालय
ख) विदेश मंत्रालय
ग) शिक्षा मंत्रालय
घ) संस्कृति मंत्रालय
उत्तर: ख) विदेश मंत्रालय
विश्व हिन्दी दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी विदेश मंत्रालय की होती है।
16. हिन्दी दिवस कौन-सा मंत्रालय आयोजित करता है?
क) गृह मंत्रालय
ख) विदेश मंत्रालय
ग) शिक्षा मंत्रालय
घ) संस्कृति मंत्रालय
उत्तर: क) गृह मंत्रालय
राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस समारोह का आयोजन करता है।
प्र.17. विश्व हिन्दी सम्मेलन कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित होता है?
क) हर वर्ष
ख) हर 2 वर्ष
ग) हर 3-4 वर्ष
घ) हर 10 वर्ष
उत्तर: ग) हर 3-4 वर्ष
विश्व हिन्दी सम्मेलन हर तीन साल में एक बार आयोजित किया जाता है। पिछला 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी में 2023 में हुआ था, और अगला 13वां सम्मेलन 2026 में होना है।
प्र.18. राजभाषा अधिनियम कब पारित हुआ?
क) 1950
ख) 1963
ग) 1949
घ) 1976
उत्तर: ख) 1963
हिन्दी के प्रयोग और अंग्रेज़ी की सहायक स्थिति को स्पष्ट करने हेतु 1963 में राजभाषा अधिनियम पारित किया गया।
प्र.19. राजभाषा अधिनियम 1963 में किस भाषा को संघ की राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई?
क) अंग्रेज़ी
ख) संस्कृत
ग) हिन्दी (देवनागरी लिपि)
घ) उर्दू
उत्तर: ग) हिन्दी (देवनागरी लिपि)
संविधान के अनुच्छेद 343 और अधिनियम 1963 के अनुसार, संघ की राजभाषा हिन्दी (देवनागरी लिपि) है।
प्र.20. राजभाषा अधिनियम 1963 का मुख्य उद्देश्य क्या था?
क) अंग्रेज़ी को समाप्त करना
ख) हिन्दी को बढ़ावा देना और अंग्रेज़ी को सहायक भाषा बनाए रखना
ग) क्षेत्रीय भाषाओं का प्रचार
घ) उर्दू को राजभाषा बनाना
उत्तर: ख) हिन्दी को बढ़ावा देना और अंग्रेज़ी को सहायक भाषा बनाए रखना
अधिनियम 1963 का उद्देश्य था हिन्दी का प्रयोग बढ़ाना तथा अंग्रेज़ी को सहायक भाषा के रूप में बनाए रखना।
प्र.21. राजभाषा अधिनियम 1963 के अनुसार हिन्दी और अंग्रेज़ी का प्रयोग किन कार्यों में किया जाता है?
क) संसद के कार्यों में
ख) न्यायपालिका में
ग) सरकारी कामकाज में
घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर: घ) उपर्युक्त सभी
इस अधिनियम के अनुसार हिन्दी और अंग्रेज़ी का प्रयोग संसद, न्यायपालिका और सरकारी कामकाज में किया जाना था।
प्र.22. राजभाषा अधिनियम 1963 किस अनुच्छेद से संबंधित है?
क) अनुच्छेद 370
ख) अनुच्छेद 343
ग) अनुच्छेद 356
घ) अनुच्छेद 324
उत्तर: ख) अनुच्छेद 343
अनुच्छेद 343 में हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया और अधिनियम 1963 इसी अनुच्छेद की व्याख्या है।
प्र.23. राजभाषा अधिनियम में संशोधन किस वर्ष किया गया?
क) 1972
ख) 1976
ग) 1980
घ) 1965
उत्तर: ख) 1976
हिन्दी के प्रयोग को और सशक्त करने हेतु 1963 अधिनियम में 1976 में संशोधन किया गया।
प्र.24. 1976 संशोधन के अनुसार किस स्तर पर हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने का प्रावधान हुआ?
क) प्रशासनिक कार्यों में
ख) विधायी कार्यों में
ग) न्यायिक कार्यों में
घ) केवल शिक्षा में
उत्तर: क) प्रशासनिक कार्यों में
संशोधन 1976 में विशेष रूप से प्रशासनिक कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने का प्रावधान हुआ।
प्र.25. 1976 संशोधन अधिनियम के अनुसार पत्राचार में हिन्दी का प्रयोग किसके साथ अनिवार्य किया गया?
क) हिन्दी भाषी राज्यों के बीच
ख) गैर-हिन्दी भाषी राज्यों के बीच
ग) विदेशी देशों के बीच
घ) केवल संसद में
उत्तर: क) हिन्दी भाषी राज्यों के बीच
हिन्दी भाषी राज्यों या “क्षेत्र क” से बिहार, छत्तीसगढ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह संघ राज्य क्षेत्र’ अभिप्रेत हैं;
हिन्दी भाषी राज्यों और केन्द्र सरकार के बीच पत्राचार में हिन्दी का प्रयोग अनिवार्य किया गया।
प्र.26. राजभाषा अधिनियम 1976 में किस समिति के गठन का प्रावधान है?
क) वित्त समिति
ख) संसदीय राजभाषा समिति
ग) न्याय समिति
घ) लेखा समिति
उत्तर: ख) संसदीय राजभाषा समिति
अधिनियम 1976 में संसदीय राजभाषा समिति गठित करने का प्रावधान किया गया।
प्र.27. संसदीय राजभाषा समिति में कितने सदस्य होते हैं?
क) 10
ख) 20
ग) 30
घ) 50
उत्तर: ग) 30
इस समिति में 30 सदस्य होते हैं — 20 लोकसभा से और 10 राज्यसभा से।
प्र.28. संसदीय राजभाषा समिति किसे रिपोर्ट प्रस्तुत करती है?
क) प्रधानमंत्री को
ख) राष्ट्रपति को
ग) मुख्य न्यायाधीश को
घ) संसद को
उत्तर: ख) राष्ट्रपति को
समिति अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को देती है और राष्ट्रपति इसे संसद के समक्ष रखते हैं।
प्र.29. राजभाषा अधिनियम 1976 के अनुसार क्या हिन्दी के साथ अंग्रेज़ी का प्रयोग जारी रहेगा?
क) नहीं
ख) हाँ
ग) केवल राज्यों में
घ) केवल न्यायालयों में
उत्तर: ख) हाँ
1976 संशोधन में यह स्पष्ट किया गया कि हिन्दी के साथ अंग्रेज़ी का प्रयोग भी जारी रहेगा।
प्र.30. संसदीय राजभाषा समिति की रिपोर्ट किस उद्देश्य से होती है?
क) आर्थिक सुधार
ख) हिन्दी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा
ग) शिक्षा नीति बनाना
घ) रोजगार बढ़ाना
उत्तर: ख) हिन्दी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा
समिति हिन्दी के प्रयोग की स्थिति की समीक्षा करती है और सुझाव देती है।
प्र.31. 1976 संशोधन अधिनियम में किसे निर्देश दिया गया कि वह हिन्दी प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करे?
क) संसद
ख) संसदीय राजभाषा समिति
ग) राष्ट्रपति
घ) प्रधानमंत्री
उत्तर: ख) संसदीय राजभाषा समिति
संसदीय राजभाषा समिति को यह जिम्मेदारी दी गई कि वह हिन्दी के प्रयोग की समीक्षा करे।
प्र.32. राजभाषा निष्पादन के लिए कौन-सा सरकारी पदाधिकारी जिम्मेदार होता है?
क) मुख्य सचिव
ख) राजभाषा अधिकारी
ग) जिला मजिस्ट्रेट
घ) कोई प्रावधान नहीं
उत्तर: ख) राजभाषा अधिकारी
व्याख्या: अधिकतर नियमों में “राजभाषा अधिकारी” नामक पद होता है जो हिन्दी के प्रयोग की निगरानी करता है।
प्रश्न 33.राजभाषा (संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग) नियम, 1976 का विस्तार किस क्षेत्र को छोड़कर सम्पूर्ण भारत पर लागू होता है?
क) जम्मू और कश्मीर
ख) तमिलनाडु
ग) लक्षद्वीप
घ) गोवा
उत्तर: ख) तमिलनाडु
नियम 1976 में स्पष्ट किया गया है कि इन नियमों का विस्तार सम्पूर्ण भारत पर होगा, परंतु तमिलनाडु राज्य को छोड़कर।
प्रश्न 34. नियम 1976 के अनुसार "क्षेत्र क" में निम्न में से कौन-सा राज्य शामिल नहीं है?
क) मध्य प्रदेश
ख) उत्तर प्रदेश
ग) गुजरात
घ) राजस्थान
उत्तर: ग) गुजरात
राजभाषा अधिनियम 1976 के अनुसार,
'क' क्षेत्र में बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली तथा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह संघ राज्य क्षेत्र शामिल हैं;
'ख' क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र शामिल हैं;
और 'ग' क्षेत्र में शेष राज्य और संघ राज्य क्षेत्र आते हैं
प्रश्न 35. किस क्षेत्र (Zone) के राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार के पत्राचार सामान्यतः अंग्रेजी में किए जाते हैं?
क) क्षेत्र क
ख) क्षेत्र ख
ग) क्षेत्र ग
घ) सभी क्षेत्रों में
उत्तर: ग) क्षेत्र ग
नियमों के अनुसार क्षेत्र ग (जैसे- केरल, तमिलनाडु आदि) के राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को भेजे जाने वाले पत्र अंग्रेजी में होंगे।
प्रश्न 36. नियम 1976 के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी हिन्दी में आवेदन या अपील करता है, तो उसका उत्तर किस भाषा में दिया जाएगा?
क) केवल अंग्रेज़ी में
ख) हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों में
ग) हिन्दी में
घ) किसी भी भाषा में
उत्तर: ग) हिन्दी में
प्रावधान के अनुसार हिन्दी में किए गए आवेदन/अपील का उत्तर अनिवार्य रूप से हिन्दी में दिया जाएगा।
प्रश्न 37. राजभाषा नियम 1976 के अनुसार, "हिन्दी में प्रवीणता" किस स्थिति में मानी जाएगी?
क) यदि कर्मचारी ने मैट्रिक या उससे उच्च परीक्षा हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण की है
ख) यदि कर्मचारी ने स्नातक परीक्षा में हिन्दी विषय लिया है
ग) यदि कर्मचारी ने नियत प्रपत्र में घोषणा की है कि उसे हिन्दी में प्रवीणता है
घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर: घ) उपर्युक्त सभी
व्याख्या: नियम 9 में स्पष्ट है कि हिन्दी माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण करना, स्नातक स्तर पर हिन्दी विषय लेना, या प्रपत्र में घोषणा करना — इन सभी स्थितियों में कर्मचारी को हिन्दी में प्रवीण माना जाएगा।
प्रश्न 38.
ConversionConversion EmoticonEmoticon