प्रश्न :
विद्यालय आते हुए आप और आपके मित्र पाते है कि जल के एक पाइप में रिसाव हो रहा है। इस रिसाव से बहुत सारा जल व्यर्थ हो रहा है। इस स्थिति में आप और आपके मित्र क्या करेंगे?
( अध्याय 12 : आधारभूत लोकतंत्र — भाग 3-नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )
उत्तर।
इस स्थिति का समाधान के लिए , मै और मेरे मित्र निम्नलिखित उपाय करेंगे -
1. तुरंत सूचना देना:
मै अपने मित्र के साथ, नज़दीकी नगर निगम/पंचायत या जल विभाग के कार्यालय को इसकी जानकारी दूंगा।
यदि हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध है तो उसी समय फ़ोन करके शिकायत दर्ज करूँगा।
2. स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि को सूचना:
वार्ड पार्षद या स्थानीय प्रतिनिधि को भी मै सूचित करूँगा ताकि शीघ्र कार्रवाई हो सके ।
3. जागरूकता फैलाना:
इसके अलावा, मई आसपास के लोगों को बताऊंगा कि पानी की बर्बादी रोकना सबकी जिम्मेदारी है।
4. सुरक्षा का ध्यान:
रिसाव वाली जगह के पास बच्चों को खेलने से रोकेंगे और प;पोस्टर लगा कर लोगों को सावधान करूँगा ताकि फिसलने या दुर्घटना की संभावना न रहे।
निष्कर्ष:
इस स्थिति में सबसे उचित कार्य यह है कि तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर पानी की बर्बादी रोकने में सहयोग किया जाए। यह नागरिक कर्तव्य का हिस्सा है और सहभागी लोकतंत्र की मिसाल भी है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon