Search Post on this Blog

एक अच्छे नगरीय स्थानीय निकाय की विशेषताओं की सूची बनाइए।

प्रश्न :

एक अच्छे नगरीय स्थानीय निकाय की विशेषताओं की सूची बनाइए।

( अध्याय 12 : आधारभूत लोकतंत्र — भाग 3-नगरीय क्षेत्रों में स्‍थानीय सरकार, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )

उत्तर। 

एक अच्छे नगरीय स्थानीय निकाय की विशेषताएँ निम्नलिखित होती हैं —


1. जनसहभागिता:

एक अच्छे स्थानीय निकाय, नागरिकों को निर्णय लेने और योजनाओं में शामिल करता है। 

उदाहरण: नगर निगम “माई सिटी माई प्लान” अभियान चलाकर नागरिकों से विकास योजनाओं पर सुझाव लेते है।


2. पारदर्शिता:

एक अच्छे स्थानीय निकाय, आय-व्यय और नीतियों की स्पष्ट जानकारी जनता तक पहुँचाता है।

उदाहरण: नगर निगम की वेबसाइट पर बजट और परियोजनाओं का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए ।


3. उत्तरदायित्व:

एक अच्छे स्थानीय निकाय, अधिकारियों और प्रतिनिधियों का जनता के प्रति जवाबदेह सुनिश्चित करता है ।

उदाहरण: महापौर/मेयर /पार्षद द्वारा समय-समय पर जनता दरबार लगाकर शिकायतें सुनना चाहिए।


4. सुव्यवस्थित वार्ड प्रणाली:

एक अच्छे स्थानीय निकाय, छोटे-छोटे वार्डों के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का समाधान करता है।

उदाहरण: प्रत्येक वार्ड में पार्षद का होना जो सड़क, नाली या बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान करता है।


5. सुविधाओं का विकास:

एक अच्छे स्थानीय निकाय, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का प्रबंधन करता है।

उदाहरण: नगर निगम द्वारा हर मोहल्ले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलना।


6. अपशिष्ट प्रबंधन:

एक अच्छे स्थानीय निकाय, कूड़ा संग्रहण, पृथक्करण और निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करता है।

उदाहरण: “डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन” और गीले-सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन करना शामिल है।


7 . त्वरित समस्या समाधान:

एक अच्छे स्थानीय निकाय, जल रिसाव, नालियों का जाम, सड़क टूटने जैसी समस्याओं का शीघ्र निवारण करता है।

उदाहरण: नगर निगम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही 24 घंटे के अंदर नाली की सफाई करना।


8 . पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास:

एक अच्छे स्थानीय निकाय, सतत विकास पर बढ़ावा देता है , इसमें हरियाली बढ़ाना और प्लास्टिक विरोधी अभियान चलाना शामिल है ।

उदाहरण: पार्कों में वृक्षारोपण और “नो प्लास्टिक जोन” घोषित करना।


निष्कर्ष :

एक अच्छा नगरीय स्थानीय निकाय वही है जो पारदर्शी, जवाबदेह, नागरिकों को सहभागी बनाने वाला हो और साथ ही बुनियादी सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक कल्याण पर ध्यान देता हो।

Previous
Next Post »